Lok Sabha Debates
Problems Being Faced By The Workers Due To The Sale Of The Subsidiaries Of ... on 19 August, 2004
nt> Title: Problems being faced by the workers due to the sale of the subsidiaries of Manganese Ore India Limited.
प्रो. महादेवराव शिवनकर (चिमूर) : अध्यक्ष महोदय, मैग्नीज़ ओर हमारे देश में अत्यंत महत्व की डिपॉजिट है। विशेष रूप से मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र में इसके अधिक डिपॉजिट्स हैं। इस पर आधारित बहुत उद्योग होते हैं जिनमें प्रोडक्शन ऑफ स्टील, फेरो मैग्नीज़, इलैक्ट्रोलटिक मैग्नीज़ डायोक्साइड, ड्राई बैटरी आदि। मैग्नीज़ ओर को नैशनलाइज किया गया था लेकिन उसके आधार पर इस देश में बहुत से छोटे-छोटे उद्योग खड़े हुए हैं। उनमें १५०० करोड़ रुपया बैंकों का है। ऐसी हालत में मैगनीज़ ओर इंडिया लि. ने ९ सितम्बर को इसका टेंडर निकाल कर इसको डिस्पोज आफ करने का जो संकल्प किया है, घोषणा की है, उसके कारण ऐसी परिस्थिति का निर्माण हुआ है। इससे जो छोटे उद्योग हैं, जिनमें १५०० करोड़ रुपए का इंवैस्टमेंट है, वे सारे बंद हो जाएंगे। इसलिए देश में प्रथम बार जो मैगनीज ओर को डिस्पोज आफ करने के लिए टेंडर खोले जा रहे हैं, यह उचित नहीं है। मेरा सरकार से आग्रह है कि टेंडर निकाल कर इसको डिस्पोज आफ करने के स्थान पर मैगनीज ओर छोटे उद्योगों को देने का कष्ट करे। वल्र्ड में हाईएस्ट प्राइस होने के कारण मल्टी नेशनल कम्पनीज को मैगनीज ओर देने के सम्बन्ध में सरकार ९ सितम्बर को इसे डिस्पोज आफ करने के लिए टेंडर खोलकर देने का निर्णय ले रही है, मेरा सरकार से आग्रह है कि उस निर्णय को रद्द किया जाए और छोटे उद्योगों को बचाया जाए।
MR. SPEAKER: Shri Hemlal Murmu -- Not present.
Shrimati Minati Sen.