Lok Sabha Debates
Regarding Payment Of Dues To Workers Of Lal Woolen Mill In Kanpur, Uttar Pradesh. on 3 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Regarding payment of dues to workers of Lal Woolen Mill in Kanpur, Uttar Pradesh.
श्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर):माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान अपने क्षेत्र के एक महत्वपूर्ण विषय की तरफ आकर्षित करना चाहता हूं । हमारे संसदीय क्षेत्र कानपुर महानगर में बहुत पुरानी बीआईसी की लाल इमली मिल है,जो वर्ष 2013 से बंद चल रही है । उसमें अभी भी 600 कर्मचारी चौकीदार के रूप में अन्य पदों पर कार्यरत हैं और दो वर्षों से उनके वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है । आप सोच सकते हैं कि वे चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं,जब दो वर्षों से उनके वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है,तो उनके परिवार की क्या स्थिति होगी? उनके बच्चे बीमार हैं,वे स्कूल जा नहीं सकते, उनका घर भूखमरी के कगार पर है ।
माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार का ध्यान उन कर्मचारियों के बकाया भुगतान की ओर आकृष्ट करना चाहता हूं और शीघ्रातिशीघ्र उन कर्मचारियों का भुगतान किया जाए । जो मिल वर्ष 2013 में बंद हो गई है,उस मिल के बंद होने के बारे में भी निर्णय किया जाए ।
माननीय अध्यक्ष: कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री सत्यदेव पचौरी द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।
12.20 hrs SUBMISSION BY MEMBER