Lok Sabha Debates
Need To Immediately Pay Gratuity To The Workers Of Damodar Valley Corporation. on 12 February, 2019
Sixteenth Loksabha > Title: Need to immediately pay gratuity to the workers of Damodar Valley Corporation.
श्री रवीन्द्र कुमार पाण्डेय (गिरिडीह): अध्यक्ष महोदया, मैं आपके माध्यम से अपने गिरिडीह लोक सभा क्षेत्र के अंतर्गत दामोदर वैली कारपोरेशन (डीवीसी) में कार्यरत लगभग 32 वर्षों से ठेकाकर्मी, जिनकी संख्या लगभग 1200 सप्लाई मजदूर की हैं। समय-समय पर डीवीसी प्रबंधन द्वारा संबंधित श्रमिक संघों के साथ त्रिपक्षीय समझौते के अनुसार वेतनमान, अतिरिक्त सुविधा प्रदान की जाती है। डीवीसी प्रबंधन द्वारा 60 वर्ष की आयु सीमा तक सप्लाई मजदूरों का नियोजन सुनिश्चित किया गया था, लेकिन वर्तमान में 5 वर्ष तक सेवा करने वाले मजदूर नियमानुसार ग्रेज्युटी के हकदार हैं, लेकिन उनको इसका लाभ नहीं मिल रहा है। मुख्य श्रम आयुक्त, नई दिल्ली द्वारा पारित निर्देश का भी अनुपालन डीवीसी द्वारा नहीं किया जा रहा है। अत: हमारी भारत सरकार से माँग है कि मजदूरोंकी ग्रेच्युटीका भुगतानअविलम्बकराया जाए ताकि वर्तमानमें उनकी स्थितिठीक हो सके ।…(व्यवधान) महोदया, आपने मुझे बोलने का समय दिया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद ।…(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : श्री भैरों प्रसादमिश्र और श्री निशिकान्तदुबे को श्री रवीन्द्रकुमार पाण्डेयद्वाराउठाए गए विषय के साथ संबद्धकरने की अनुमतिप्रदानकी जाती है। …( व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : श्री गोपाल शेट्टी।
क्या आज आपने जीरो ऑवर में बोलने का नोटिस दिया है? आज आपका नाम नहीं है।
श्री गोपाल शेट्टी (मुम्बई उत्तर): महोदया, आज मेरा जीरो ऑवर का नोटिस नहीं है।…(व्यवधान)
माननीय अध्यक्ष : श्री रवीन्द्रकुमार राय ।
श्री रवीन्द्र कुमार राय (कोडरमा) : महोदया,मैं आपके माध्यमसे निवेदनकरना चाहता हूँ कि हमारे क्षेत्रमें रेलवे संबंधीजो समस्याएंहैं, खासकर 5 सालमें एक भी ठहराव हमारे यहाँ नहीं मिला है।…(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष : समय आने पर आपको मौका दे दूँगी।मैं मना नहीं कर रही हूँ। I am not saying ‘No’ to anybody. …( व्यवधान)