Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request To Issue Compensation To Farmers Who Lost Crops Due To Hail Storm In ... on 22 March, 2021

Seventeenth Loksabha > Title: Request to issue compensation to farmers who lost crops due to hail storm in Maharashtra.

 श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल (जलगाँव): धन्यवाद सभापति महोदया, मैं अपनी बात मराठी में कहना चाहूंगा । *I hail from Maharashtra and represent Jalgaon Lok Sabha Constituency.  My northern Maharashtra area and Marathwada region were lashed by heavy hailstorms day before yesterday.  Last year, when Rabi crops were about to harvest, farmers had to suffer losses due to Covid pandemic.* माननीय सभापति:आपने नोटिस नहीं दिया है ।

श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल : मैंने कहा था कि मैं मराठी में बोलूंगा ।

माननीय सभापति: आपने अभी कहा है । पहल देंगे, तभी ट्रांसलेशन होगा ।

श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल : मैंने पहले नोटिस दिया है कि मैं मराठी में बोलूंगा ।

माननीय सभापति:लेकिन,ट्रांसलेशन नहीं हो रहा है । आप हिन्दी में ही बोल दीजिए ।

श्री उन्मेश भैय्यासाहेब पाटिल: मैडम, ठीक है ।

       दो दिन पहले महाराष्ट्र में, जिस एरिया से मैं आता हूं, वहां पर बड़ी मात्रा में ओलावृष्टि हुई है । पिछले साल कोरोना के कारण, जो रबी की फसल हाथ में आई थी, किसान उसकी मार्केटिंग नहीं कर पाए, तो उस समय किसान बेहाल हो गया । इस साल बड़े पैमाने पर जो ओले गिरे हैं, उससे वे काफी डिस्टर्ब हुए हैं । स्टेट गवर्नमेंट तो … **   में बिजी है । पंचनामा करने के लिए उनके पास समय नहीं है । मिनिस्टर … **  रहे हैं, … ** कर रहे हैं । मैं आपके माध्यम से विनती करता हूं कि जो स्टेट डिजॉस्‍टर रिलीफ फंड और नेशनल डिजॉस्टर रिलीफ फंड है, जल्द से जल्द पंचनामा करके, उनका जो भी नुकसान हुआ है, उनकी रबी की जो भी फसल है, उनका जो भी नुकसान हुआ, उसका जल्द से जल्द से भुगतान कराने का आदेश दें ।