Lok Sabha Debates
Need To Establish A Tourism University In Parasnath Hills In Giridih ... on 9 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Need to establish a Tourism University in Parasnath Hills in Giridih Parliamentary Constituency and promote tourism in the region.
श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी (गिरिडीह): झारखंड राज्य के गिरिडीह जिला स्थित पारसनाथ (मधुबन) जैन धर्म अनुयायियों के लिए एक प्रसिद्ध एवं पवित्र स्थल है । पारसनाथ पहाड़ी हमारे देश की वह धरोहर है जो आज के भारत को प्राचीन सभ्यता से जोड़ती है । पारसनाथ जैन भाइयो के लिए सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल के साथ-साथ भारत को विश्व से जोड़ने हेतु हमारी एक अनमोल धरोहर भी है । सम्मेद शिखर के चारो ओर परिक्रमा पथ एवं अन्य पर्यटन की सुविधा नहीं होने के कारण देश-विदेश से आने वाले जैन धर्मावलंबियों को परिक्रमा करने और दर्शन अदि में कठिनाई होती है । इस क्षेत्र को एक खूबसूरत पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने की आवश्यकता है ।
स्थानीय लोग विशेषकर जैन समाज के लोगों की माँग को दृष्टिगत रखते हुए एवं इसकी धार्मिक महत्ता को ध्यान में रखते हुए अनुरोध है कि कृपया पारसनाथ पहाड़ी को एक पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के साथ-साथ यहाँ एक पर्यटन विश्वविद्यालय की स्थापना की जाए ।
14.03 hrs UNION BUDGET (2019-20)-GENERAL DISCUSSION ... Contd.