Lok Sabha Debates
Regarding Problems Being Faced By The Workers Due To A Bogus Company Named ... on 21 March, 2006
an> Title : Regarding problems being faced by the workers due to a bogus company named ‘Rutwij Chemicals’ formed a registered company named ‘Jayant Vitamins’ in Ratlam, Madhya Pradesh.
डॉ. लक्ष्मीनारायण पाण्डेय (मंदसौर) : मध्य प्रदेश के रतलाम नगर में कम्पनीज़ एक्ट के तहत जयंत विटामिन्स नाम की कंपनी बनाई गई थी जो सोर्बिट्रेट और विटामिन सी बनाती थी। उस कंपनी द्वारा गलत काम करके दूसरी बोगस कंपनी, रुविज़ कंपनी बनाई गई है और उस कंपनी के शेयर बाजार में डाले गए हैं। वहां के कर्मचारियों को बाधित किया गया है कि तुम भी शेयर लो और कर्मचारियो ने भी शेयर लिए।
कंपनी ने हेराफेरी करके करोड़ों रुपये ठग लिए और बाद में उस कंपनी का कारोबार बंद कर दिया गया। जिसके कारण प्रदेश के उस स्थान के सैकड़ों कर्मचारी आज आजीविका से वंचित हैं। सरकार से मेरा आग्रह है कि जो कम्पनी, कम्पनी एक्ट के तहत गठित थी और जिसने हेराफेरी करके अपने कर्मचारियों को शेयर्स लेने के लिए बाध्य किया तथा कर्मचारियों द्वारा न्यायालय में शिकायत करने पर असत्य शपथ पत्र दिया गया । उसके खिलाफ जो भी कठोर कदम उठाये जा सकते हों, वह सरकार उठाए तथा कर्मचारियों का जो पैसा शेयर्स में लगा था, उन्हें वह वापस दिलाया जाए। इसके अलावा यदि इस कंपनी के रिवाइवल के लिए कोई प्रबंध हो सकता है तो वह सरकार करे। इन्हीं शब्दों के साथ मैं आपसे पुन: निवेदन करूंगा कि इस कंपनी के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई करने की कृपा करें।