Lok Sabha Debates
Request The Government To Make Mplads Fund Free From The Deduction Under Gst. on 17 March, 2020
Seventeenth Loksabha > Title: Request the government to make MPLADS Fund free from the deduction under GST.
श्री जगदम्बिकापाल (डुमरियागंज): महोदय, इस सदन के आप कस्टोडियन हैं, आप सदन के सभी माननीय सदस्यों के हितों की रक्षा करते हैं, वे अपने दायित्व का निर्वहन करते हैं और निश्चित तौर से इस दिशा में इसी सदन ने मेंबर ऑफ पार्लियामेंट्स लोकल डेवलपमेंट एरिया स्कीम शुरू की है । उस एमपीलैड में आज 5 करोड़ रुपया दिया जाता है । जो वहाँ की क्षेत्र की आवश्यकताएं हैं, सड़क है या विकास से संबंधित अन्य कार्य हैं, स्थायी परिसंपत्तियों के लिए हम उसमें प्रस्ताव देते हैं । लेकिन, उसमें 12 प्रतिशत जी.एस.टी. लगने के कारण हर साल उस एम.पी. लैड के प्रस्ताव के 60 लाख रुपये, जो विकास कार्य में लगने चाहिए, वे कम हो जाते हैं । उत्तर प्रदेश राज्य सरकार में विधायकों को जो फण्ड मिलता है,उसमें जी.एस.टी. राज्य सरकार वहन करती है । इस तरह से, हमारे यहां एक टेन्योर में तीन करोड़ रुपये जी.एस.टी. में जाते हैं ।
महोदय, मेरी मांग है कि भारत सरकार जी.एस.टी. को सांसद के प्रस्ताव के अतिरिक्त वहन करें या तो उस पाँच करोड़ रुपये में कम से कम 60 लाख रुपये और बढ़ा दिए जाएं ।
माननीय अध्यक्ष: *m02श्री मलूक नागर, *m03श्री गिरीश चन्द्र एवं *m04श्री सप्तगिरी शंकर उलाका कोश्री जगदम्बिका पाल के द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।