Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Provide Compensation For Banana Crop Damaged Due To Storms In Burhanpur, ... on 10 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Need to provide compensation for banana crop damaged due to storms in Burhanpur, Madhya Pradesh. श्री नन्दकुमार सिंह चौहान (खण्डवा): अध्यक्ष महोदय, मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले में केले की फसल प्रमुख रूप से की जाती है । …(व्यवधान) 2-3 जुलाई के दरम्यान बुरहानपुर में आए आंधी तूफान से 30-35 गांवों में केले की फसल को भारी नुकसान हुआ है । …(व्यवधान) हवा आंधी से फल लगे हुए केले के पेड़ लाखों की संख्या में धराशाही हो गए हैं । …(व्यवधान) किसानों की फसल का भारी नुकसान हुआ है । …(व्यवधान) केले का पेड़ बहुत नाजुक होता है, व 25 किलोमीटर की वायुगति से भी पेड़ पूरी तरह धराशाही हो जाता है । …(व्यवधान) प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना में 40 किलोमीटर प्रति घंटा की वायु गति को नुकसान का माना गया है ।…(व्यवधान) स्ट्राइक वन में 25 किलोमीटर प्रति घंटे की वायु गति में पेड़ को हानि पहुँचाने के लिए पर्याप्त गति होती है इसलिए 40 किलोमीटर प्रति घंटा की वायु गति को घटाकर 25 किलोमीटर प्रति घंटा किया जाए, जिससे किसानों को फसल बीमा का लाभ मिल सकें।…(व्यवधान) प्रधान मंत्री फसल बीमा योजना में हवा, आंधी, तूफान काल का समय 1 सितम्बर से 31 अक्टूबर, दो माह तथा 1 मई से 30 जून तक दो माह का ऐसे दो कालखंड हवा, आंधी, तूफान के माने गए हैं ।…(व्यवधान) 12.31 hrs At this stage, Shri Kodikunnil Suresh, Shri Gaurav Gogoi and some other hon. Members went back to their seats.   ओलावृष्टि जोखिम का समय 1 जनवरी से 30 अप्रैल रखा गया है, जबकि जून में भी ओलावृष्टि होती देखी गई है । स्ट्राइक दो में 33 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वायु गति की मानी जाए ताकि किसानों को प्रधान मंत्री फसल बीमा का लाभ मिल सके । जोखिम काल जो 1 जनवरी से 30 अप्रैल रखा गया है, उसे 1 जनवरी से 15 जुलाई रखा जाए, जिससे किसानों को फसल बीमा योजना का लाभ मिल सके । 2-3 जुलाई के दरम्यान बुरहानपुर जिले के लगभग 30-35 गाँवों में हुए केले की फसल के नुकसान के लिए जांच दल भेज कर भारत सरकार से विशेष सहायता राशि केला उत्पादक किसानों को दी जाए । यह मेरा अनुरोध है । माननीय अध्यक्ष : श्रीमती रेखा वर्मा को श्री नन्दकुमार सिंह चौहान द्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है । श्री हिबी इडन ।

SHRI HIBI EDEN (ERNAKULAM): Sir, I am thankful to you for giving me the opportunity to speak …(Interruptions) SHRI KODIKUNNIL SURESH (MAVELIKKARA): Sir, please allow our floor leader to speak first …(Interruptions) माननीय अध्यक्ष : आपके माननीय सदस्य ज़ीरो अवर में बहुत महत्वपूर्ण विषय उठाना चाहते हैं । उसके बाद मैं आपको एलाउ करूँगा । …(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :आप बैठ जाइये । आपका नया सदस्य मेरे से चैम्बर में आकर मिल कर गया था।

…(व्यवधान)

माननीय अध्यक्ष :माननीय सदस्य, आप चैम्बर में आए थे । आपका मैंने दो बार नाम बोल दिया है। हिबी इडन जी, अब आपका नम्बर है । …(व्यवधान)

श्री अधीर रंजन चौधरी (बहरामपुर): ऐसा न कीजिए ।…(व्यवधान)

श्री हिबी इडन : सर, मेरा नाम लॉटरी में निकला है । मुझे कोई प्रॉब्लम नहीं है । आप इनको बोलने दीजिए ।

श्री अधीर रंजन चौधरी : सर, सत्तारूढ़ पार्टी को आप एक घंटे का समय दीजिए, हमें मिनट दीजिए । उसमें हम खुश हैं ।…(व्यवधान) माननीय अध्यक्ष :मैं आपको भी पूरा समय देता हूँ । बजट पर कल आपके जो माननीय सदस्य नहीं बोलना चाहते थे, उनको आग्रह करके मैंने बजट पर बुलवाया है । …(व्यवधान)

  12.32 hrs SUBMISSION BY MEMBERS