State Consumer Disputes Redressal Commission
Sunil Kumar S/O. Jhandilal vs Gupta Hospital Through Its Director on 23 April, 2026
STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION
UTTAR PRADESH
CONSUMER COMPLAINT NO. SC/9/CC/141/2025
SUNIL KUMAR S/o. Jhandilal
PRESENT ADDRESS - 290/94 MOTIJHEEL COLONY AISHBAGH LUCKNOW
LUCKNOW,UTTAR PRADESH.
.......Complainant(s)
Versus
GUPTA HOSPITAL Through its Director
PRESENT ADDRESS - KRISHNA NAGAR LUCKNOW LUCKNOW,UTTAR PRADESH.
DR SMT INDU GUPTA
PRESENT ADDRESS - GUPTA HOSPITAL KRISHNA NAGAR LUCKNOW LUCKNOW,UTTAR
PRADESH.
AJANTA HOSPITAL AND IVF CENTRE PVT LTD Through its Director
PRESENT ADDRESS - 765 ABC COMPLEX KANPUR ROAD ALAMBAGH LUCKNOW
LUCKNOW,UTTAR PRADESH.
MEDANTA HOSPITAL Through its Director
PRESENT ADDRESS - AMAR SHAHEED PATH GOLF CITY LUCKNOW LUCKNOW,UTTAR
PRADESH.
ASHIRVAD SUPER SPECIALITY HOSPITAL AND TRAUMA CENTRE Through its Director
PRESENT ADDRESS - 590/50 AJ BLOCK, DEVIDAR ROAD, SOUTH CITY ROAD SOUTH CITY
LUCKNOW , LUCKNOW,UTTAR PRADESH.
.......Opposite Party(s)
BEFORE:
HON'BLE MR. JUSTICE AJAI KUMAR SRIVASTAVA , PRESIDENT
HON'BLE MRS. SUDHA UPADHYAY , MEMBER
FOR THE COMPLAINANT:
SUNIL KUMAR S/o. Jhandilal FOR THE OPPOSITE PARTY:
GUPTA HOSPITAL Through its DirectorDR SMT INDU GUPTAAJANTA HOSPITAL AND IVF CENTRE PVT LTD Through its DirectorMEDANTA HOSPITAL Through its DirectorASHIRVAD SUPER SPECIALITY HOSPITAL AND TRAUMA CENTRE Through its Director DATED: 23/04/2026 ORDER राज्य उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ (मौखिक) परिवाद संख्या-141/2025 सुनील कुमार बनाम गुप्ता हास्पिटल आदि दिनांक: 23.04.2026 माननीय न्यायमूर्ति श्री अजय कुमार श्रीवास्तव, अध्यक्ष द्वारा उदघोषित निर्णय परिवाद पेश हुआ। परिवादी के पक्ष से योग्य अधिवक्ता श्री राम नाथ पाण्डेय उपस्थित हैं। विपक्षी संख्या-1 व 2 के पक्ष से योग्य अधिवक्ता श्री सुशील यादव उपस्थित हैं। विपक्षी संख्या-4 के पक्ष से योग्य अधिवक्ता श्री वैभव तिवारी उपस्थित हैं।
परिवादी के योग्य अधिवक्ता श्री राम नाथ पाण्डेय ने अत्यन्त स्पष्टतापूर्वक यह अवगत कराया कि वे परिवाद पर बल नहीं देना चाहते हैं तथा इसे वापस लेकर सक्षम क्षेत्राधिकार वाले जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष योजित करना चाहते हैं। इस प्रार्थना का विपक्षीगण के पक्ष से उपस्थित योग्य अधिवक्तागण द्वारा कोई विरोध नहीं किया गया।
अत: न्यायहित में प्रस्तुत परिवाद सम्बन्धित जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष प्रस्तुत किए जाने हेतु परिवादी को वापस किया जाता है।
कार्यालय सम्पूर्ण परिवाद की पत्रावली परिवादी के विद्वान अधिवक्ता को वापस लौटाया जाना सुनिश्चित करें।
उभय पक्ष सम्बन्धित जिला उपभोक्ता आयोग के समक्ष दिनांक 14.05.2026 को उपस्थित होंगे।
उभय पक्ष परिवाद व्यय स्वयं वहन करेंगे।
इस निर्णय/आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड किया जाना सुनिश्चित किया जाए।
(सुधा उपाध्याय) (न्यायमूर्ति अजय कुमार श्रीवास्तव)
सदस्य अध्यक्ष
जितेन्द्र पी0ए0-2
कोर्ट नं0-1
..................J
AJAI KUMAR SRIVASTAVA
PRESIDENT
..................
SUDHA UPADHYAY
MEMBER