Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Regularisation Of Services Temparary Employees Of Nit, Jamshedpur. on 31 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Title: Regarding regularisation of services temparary employees of NIT, Jamshedpur.

श्री बिद्युत बरन महतो (जमशेदपुर): अध्यक्ष जी, आपने एक महत्वपूर्ण विषय उठाने के लिए मुझे समय दिया है, इसके लिए मैं आपको धन्यवाद देता हूं  ।

          माननीय अध्यक्ष महोदय, जमशेदपुर एनआईटी कॉलेज में विगत बीस-पच्चीस साल से हमारे कुछ विस्थापित लोग,जिनकी जमीन उसमें चली गई है, वहां अस्थाई रूप में कार्यरत हैं,लेकिन अचानक उस पोस्ट के लिए वैकेंसी निकाल देने के कारण उन लोगों में काफी भय का माहौल उत्पन्न हो गया है  । उक्त पोस्ट पर लगातार बीस-पच्चीस साल से काम करने के चलते उन लोगों का अनुभव भी काफी है  । इसलिए मैं आपके माध्यम से संबंधित मंत्रालय और मंत्री जी से मांग करता हूं कि उस पोस्ट की वैकेंसी न निकालकर,वहां पर जो कार्यरत विस्थापित श्रमिक हैं, उन्हीं को स्थायी किया जाए  ।