Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up Industries In Baghpat Parliamentary Constituency. on 9 May, 2016

Sixteenth Loksabha an> Title:    Need to set up industries in Baghpat Parliamentary Constituency.

 

डॉ. सत्यपाल सिंह (बागपत) : महोदया, मेरा लोकसभा क्षेत्र बागपत किसानों का क्षेत्र है। यहां पिछले साठ-सत्तर वर्षों में एक भी उद्योग-धंधा, एक भी इंडस्ट्री नहीं लगी है। लोगों में बहुत ज्यादा बेराजगारी फैल गई है। किसान सिंचाई के लिए बिजली द्वारा चलित टय़ूबवैल पर या नहरों पर निर्भर हैं। पिछले दो वर्षों से पूरे बागपत जिले को डार्क जोन घो­िषत कर दिया गया है। एक भी नया कनेक्शन नहीं मिल रहा है और पूर्वी यमुना नहर से 600 क्यूसिक पानी आता था, अब केवल 200 क्यूसिक पानी आता है। मुरादनगर फीडर है, जब भी वहां बिजली कटती है तो सबसे पहले बागपत की बिजली कटती है।

          महोदया, मैं आपके माध्यम से सरकार से निवेदन करना चाहता हूं कि वहां उद्योग-धंधा लगाया जाए और माननीय मुलायम सिंह यादव जी यहां बैठे हैं, उनसे भी निवेदन करूंगा कि यमुना नहर में ज्यादा से ज्यादा पानी छोड़ा जाए।

माननीय अध्यक्ष   :   

श्री सी.पी. जोशी,   श्री रोड़मल नागर,   श्री सुधीर गुप्ता,   श्री आलोक संजर और   कुंवर पु­ष्पेन्द्र सिंह चंदेल को डॉ. सत्यपाल सिंह द्वारा उठाए गए वि­षय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।