Lok Sabha Debates
Need To Bring Legislation To Clear The Cases Of Unorganised Labourers. on 22 July, 1998
Title: Need to bring legislation to clear the cases of unorganised labourers.
श्री पुन्नू लाल मोहले (बिलासपुर) : सभापति महोदय, देश की ५० वर्ष की आजादी के बाद अभी भी यह देखने में आया है कि असंगठित मजदूरों के केसों का निपटान करने के लिये कोई कानून नहीं बनाया गया है। इस संदर्भ में जिला बिलासपुर के धौराभाग ग्राम में गत ६ महीने से असंगठित मजदूरों का आन्दोलन चल रहा है। उन मजदूरों को न्याय न देकर उनपर गोलियां चलाई गई जिसमें दो लोग मारे गये। इन असंगठित श्रमिकों में एक गर्भवती महिला और बाकी सारे लोगों को बेवजह जेल में ठूंस दिया गया है। गोलियां चलाने वालों के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की गई है। अत: मैं केन्द्र सरकार से मांग करता हूं कि असंगठित मजदूरों की समस्या का हल करने के लिये नियम बनाये जायें तथा स्वच्छ पद्धति अपनायी जाये ताकि उन मजदूरों को न्याय मिल सके। मेरी यह भी मांग है कि गोली चलाने वालों के खिलाफ केन्द्र सरकार कार्यवाही करने के लिये राज्य सराकर को बाध्य करे।