Lok Sabha Debates
Need To Include Parasnath Hills In Giridih District Of Jharkhand In The List Of ... on 23 July, 2019
Seventeenth Loksabha > Title: Need to include Parasnath Hills in Giridih district of Jharkhand in the list of tourist places and declare Annual Shravani Mela at Baba Baidyanath Dham, Deoghar, as ‘National fair'-laid.
श्री चन्द्र प्रकाश चौधरी (गिरिडीह): गिरिडीह जिले में स्थित पारसनाथ की पहाड़ियों पर स्थित मंदिर जैनियों के लिए सबसे महत्वपूर्ण और पवित्र तीर्थों में से एक है । पारसनाथ वह जगह है जहां 24 तीर्थकरों में से 20तीर्थकरों ने मोक्ष प्राप्त किया था । पारसनाथ की धार्मिक महता एवं झारखण्ड के आम जनमानस तथा जैन समुदाय की आस्था के मद्देनजर पारसनाथ को 17पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल किया जाए जिससे इसे अन्तर्राष्ट्रीय पहचान मिल सके ।
बैद्यनाथ धाम की पवित्र यात्रा श्रावण मास में शुरू होती है । विश्व के कई हिसों से यात्री यहां पहुंचते हैं । अतः इस मेले को “राष्ट्रीय मेला’ का दर्जा मिले जो इसे अन्तर्राष्ट्रीय ख्याति और पहचान दिला सके ।
12.35 hrs