Lok Sabha Debates
Likely Unemployment Of A Large Number Of Coal Workers Due To A Notification Issued ... on 16 December, 2004
Title: Likely unemployment of a large number of coal workers due to a notification issued by the Forest Department prohibiting mining.
श्री हंसराज जी.अहीर (चन्द्रपुर) : अध्यक्ष जी, मेरे निर्वाचन क्षेत्र चन्द्रपुर में कोल इंडिया की कुछ खदानें हैं, जो वन विभाग की लीज पर चलती हैं। पिछले दिनों महाराष्ट्र के वन विभाग के अधिकारियों ने इन खदानों को बन्द करने का नोटिस जारी करके उन की लीज कैंसिल करने का प्रयास किया है। अगर ये खदानें बन्द हो जाती हैं तो चन्द्रपुर क्षेत्र के करीब ९५०० मजदूर, जो खदानों में काम करते हैं, उनको अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ेगा। इन खदानों से जो कोयला निकलता है, उससे हमारे यहां चन्द्रपुर में जो थर्मल स्टेशन है, उसे कोयले की पूर्ति होती है। कोयले की आपूर्ति बन्द होने से यह थर्मल पावर स्टेशन भी बन्द हो सकता है।
मैं आपके माध्यम से केन्द्र सरकार से विनती करता हूं कि केन्द्र सरकार इन खदानों को चलाने के लिए हस्तक्षेप करके इनकी लीज रिन्यू करने के आदेश दे और इन खदानों को चालू रखने के लिए आप मदद करें।
MR. SPEAKER: Hon. Members, with your kind co-operation, we have allowed 28 hon. Members to take part in the `Zero Hour’.
The House stands adjourned to meet again at 2 p.m. 1302 hrs. The Lok Sabha then adjourned for Lunch till Fourteen of the Clock.