Lok Sabha Debates
Need To Accelerate The Pace Of Gauge Conversion Of Railway Line From Udaipur City ... on 25 February, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to accelerate the pace of gauge conversion of railway line from Udaipur city to Ahmedabad via Dungarpur and Himmatnagar.
श्री अर्जुन लाल मीणा (उदयपुर) ः मैं सरकार का ध्यान अपने लोक सभा क्षेत्र उदयपुर की रेल लाइन आमान-परिवर्तन की तरफ दिलाना चाहता हॅं। उदयपुर सिटी को अहमदाबाद वाया डूंगरपुर-हिम्मतनगर (गुजरात) से जोड़ने के लिए सरकार ने बड़ी रेल लाइन आमान-परिवर्तन का कार्य शुरू किया था। मगर पिछले 10 वर्षों से बड़ी रेल लाइन आमान-परिवर्तन का कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है, इस धीमी गति से कार्य चलने की वजह से उदयपुर का व्यवसायी, आम-नागरिक, उदयपुर आने वाले पर्यटकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
भारत सरकार ने अभी हाल ही में उदयपुर शहर को ""स्मार्ट शहर"" योजना में शामिल किया है, इसलिए मैं भारत सरकार से मांग करता हॅं कि इस उदयपुर-अहमदाबाद वाया डूंगरपुर-हिम्मतनगर बड़ी रेल लाइन आमान-परिवर्तन को जल्दी पूरा करने के लिए अधिक से अधिक धनराशि आवंटित करायें। साथ ही, इस कार्य को शीघ्र पूरा कराने के लिए कोई निगरानी तंत्र भी बनाने की कृपा करे, जिससे आम उदयपुरवासी, व्यवसायी और पर्यटकों को राहत मिल सके।