Lok Sabha Debates
Need To Expedite The Gauge Conversion Work Of Loharu-Jhunjhnu-Sikar-Jaipur ... on 28 April, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to expedite the gauge conversion work of Loharu-Jhunjhnu-Sikar-Jaipur railway line in Rajasthan.
श्रीमती संतोा अहलावत (झुंझुनू): मेरे संसदीय क्षेत्र झूंझूनू से गुजरने वाली रेल लाईन लोहारू-झूंझुनू-सीकर-जयपुर रेलवे ट्रैक का आमान परिवर्तन का कार्य काफी लंबे समय से लंबित है, जिसका कार्य बहुत धीमी गति से चल रहा है । जिसका कारण क्षेत्रीय लोगों को काफी असुविधा हो रही है । इसके साथ ही साथ निर्माण कार्य की लागत भी बढ़ रही है ।
अतः रेल मंत्री जी से निवेदन है कि इस कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कर रेलगाड़ियाँ चलवाने की कृपा करें ।