Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Enhancement Of Pension Under Eps-1995 -Laid. on 3 August, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding enhancement of Pension under EPS-1995 -laid.

श्री सत्यदेव पचौरी (कानपुर):   मैं माननीय श्रम एवं रोज़गार मंत्री जी का ध्यान कर्मचारी भविष्य निधि योजना ई0पी0एस0 95 की ओर आकर्षित करना चाहता हूं । महोदय,इस समय देश में पेंशनभोगियों की संख्या लगभग 67 लाख है  । ये पेंशनधारी कर्मचारियों को रू 1000/- प्रति माह की दर से पेंशन प्राप्त हो रही है  ।

           इस बात से आश्चर्य होगा कि यह पेंशन कई राज्य सरकारों द्वारा अपनेअपने राज्यों में प्रारम्भ की गयी बृद्धावस्था, निराश्रित महिला पेंशन,इत्यादि से भी कम है  । मैं सरकार के संज्ञान में यह बात लाना चाहता हूँ कि इन पेंशनरों की पेंशन को रू 1000/- से बढ़ाकर रू 3000/- किये जाने और इसके साथ ही इसे मूल्य बृद्धि सूचकांक से जोड़ते हुए मंहगाई दिये जाने की सिफारिश कोश्यारी संसदीय समिति ने 2012 में की थी  । परंतु इस सिफारिश पर अभी तक सरकार द्वारा कोई निर्णय नहीं लिया गया है  ।

          इन पेंशनरों का संगठन एन.ए.सी. पिछले 900 दिनों से अधिक समय से यह पेंशन रु. 7500/- किए जाने की मांग के समर्थन में बुलढाणा महाराष्ट्र में निरंतर भूख हड़ताल कर रहा है ।

          मैं मंत्री जी को स्मरण दिलाना चाहता हॅू कि हमारी सरकार गरीबों की संरक्षक है और उनके हितों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहती है  । इसलिए मंत्रीजी से निवेदन है कि वे इन  मजदूरो की इस मांग पर तत्परता से विचार करें  ।