Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Formulate A Policy For Promoting Export Of Mangoes From The Country. - ... on 2 May, 2005

> Title: Need to formulate a policy for promoting export of mangoes from the country. - Laid.

   

 डॉ. राजेश मिश्रा (वाराणसी) :  दुनिया भर में पैदा होने वाले कुल आम की करीब ५० फीसदी से ज्यादा पैदावार भारत में होती है। इसी तरह दुनिया भर में पाई जाने वाली १५९५ किस्मों में से एक हजार से ज्यादा किस्में भारत में पाई जाती हैं और दुनिया के सभी देशों, खासकर ब्रिटेन, अमेरिका, अरब अमीरात, कुवैत, सउदी अरब और कनाडा में भारत के आमों की बहुत ज्यादा मांग है। इन देशों को आम निर्यात से देश को करीब एक अरब डालर से ज्यादा आमदनी होती है। इसके बावजूद अफसोस है कि हमारे देश से आम के कुल उपादन का सिर्फ ०.२ फीसदी आम एक्सपोर्ट होता है। सन् १९९७-९८ में ४३ हजार मीटि्रक टन आम एक्सपोर्ट हुआ था जबिक सन् १९९९-२००० में आम का एक्सपोर्ट घट कर सिर्फ ३५ हजार मीटि्रक टन रह गया है। इसके बाद के सालों में भी आम एक्सपोर्ट अच्छा नहीं रहा।

इसलिए मेरा कृषि मंत्री से अनुरोध है कि वे राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड के मार्फत आम को लंबे समय तक प्रिजरवेशन केर् ौलए और देश से आम के निर्यात को बढ़ाने केर् ौलए कोई कारगर नीति तैयार करें।