Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Provide Safe Drinking Water In Palamu Parliamentary Constituency, ... on 22 May, 2012

> Title: Need to provide safe drinking water in Palamu Parliamentary Constituency, Jharkhand.

 

श्री कामेश्वर बैठा (पलामू):  पंद्रहवीं जनगणना वर्ष 2011 के अनुसार देश में प्रति व्यक्ति जल की उपलब्धता 1545 घनमीटर है जिसमें निरंतर कमी आ रही है क्योंकि यह 2001 में 1816 घनमीटर प्रति व्यक्ति था ।  पेय जल की जो स्थिति है, वह किसी से छिपी नहीं है, आज भी ग्रामीण लोगों को कई किलोमीटर दूर से पीने के लिए स्वच्छ पानी सिर पर ढो कर लाना पड़ता है ।   पेय जल की समस्याएं क्षेत्र के अनुसार भिन्न-भिन्न हैं ।

           मेरे संसदीय क्षेत्र पलामू में स्वच्द पेय जल की भारी किल्ल्त है और जो पानी है उसमें आर्सेनिक अमोनिया, जैविक प्रदूषण, रासायनिक ऑक्सीजन और अन्य अत्यधिक हानिकारक तत्वों से भरा हुआ है जिसे पीने के लिए स्थानीय लोग बाध्य हैं, क्योंकि उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ अभी तक नहीं मिल पाया है ।

          ऐसे संदूषित पेय जल के कारण लोगों में कई बीमारियां हो रही है, हड्डियों में असमय परिवर्तन हो रहा है, सैटिका, बाध, गठिया व चर्म रोग जैसी असाध्य बीमारियों के कारण लोग असमय मौत के गाल में समा रहे हैं ।

          मेरी मांग है कि मेरे संसदीय क्षेत्र के निवासियों के लिए विशेष योजना के तहत स्वच्छ पेय जल उपलब्ध कराने हेतु सरकार व्यवस्था करें जिससे असमय बीमारियों पर रोक लगाने में सफल्ता मिल सके ।