Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Expedite Gauge Conversion Of Railway Lines In Gujarat -Laid. on 29 April, 2015

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to expedite gauge conversion of railway lines in Gujarat -laid.

 

श्री नारणभाई काछड़िया (अमरेली) ः गुजरात देश में अग्रणी औद्योगिक राज्य है और उच्चतम जीडीपी वृद्धि हो रही है। विभिन्न वाइब्रेट गुजरात ग्लोबल इन्वेस्टर शिखर की जबरदस्त सफलता के साथ, यहाँ लाखों करोड़ रूपए का निवेश हो चुका है। उद्योगों के कारण शहरीकरण और औद्योगिक गतिविधियों के लिए यात्रियों के आवागमन के लिए पैदा हुई आवश्यकता सहित बंदरगाहों से माल की ढुलाई के लिए बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए मौजूदा मीटर/नैरो गेज रेलवे लाईन के आमान परिवर्तन की तत्काल आवश्यकता है। इसका निर्माण उद्योगों और बंदरगाहों के विकास के लिए आवश्यक है।

          गुजरात सरकार लगातार अभ्यावेदन रेल मंत्रालय और मंडल रेल प्रबंधक को अग्रेऐिात कर रहे हैं, जो रेलवे लाइनों के आमान परिवर्तन के लिए संगठनों/उद्योग/यात्री यूनियनों से भी प्रस्ताव प्राप्त कर रहा है।

          गुजरात सरकार ने निम्न रेलवे लाईनों के आमान परिवर्तन में और तेजी लाने के लिए रेलवे से अनुरोध किया है। जहाँ काम जल्द से जल्द हो गया है वहां पर्याप्त बजट का प्रावधान किया जाना चाहिए।

1

अंकलेश्वर-राजपीपला (प्रगति में काम) 2 ढसा-जेतालसर 3 पाटन-भीलड़ी (प्रगति में काम) 4 वडोदरा रेलवे डिवीजन की छोटी रेलवे लाइनें 5 भुज नलिया (परियोजना मंजूर) 6 अहमदाबाद-वेजलपुर-बोटाद 7 अहमदाबाद-उदयपुर (प्रगति में काम) 8 अमरेली जिले में मीटर गेज लाइन 9 हापा-दहीरारा (सर्वे प्रस्तावित) 10 पालिताना एक ब्रॉड गेज रेलवे लाइन 11 देतरोज-बेचराजी 12 दाहोद इंदौर (प्रगति में काम) 13 अहमदाबाद-खेडब्रमॉ (अहमदाबाद से उदयपुर की प्रगति के हिस्से में काम) 14 रणुज-चाणसमा-हारीज 15 मेहसाणा-तरंगा (अगले वऐाऩ में किए जाने का प्रस्ताव) 16 गोधरा-लुणावाडा 17 बिलामोरा-वघड़ (सर्वे प्रस्तावित)