Lok Sabha Debates
Regarding Invention Of A Drone For Spraying Pesticide. on 4 February, 2019
Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding invention of a drone for spraying pesticide.
श्री प्रहलाद सिंह पटेल (दमोह): मैं सरकार का ध्यान एक नए यन्त्र की तरफ दिलाना चाहता हूं, जिसे जबलपुर,म0प्र0 के रहने वाले एक इंजीनियर ने बनाया है। इस “ड्रोन' में 30 लीटर की क्षमता है और यह गन्ना,मक्का, इत्यादि फसलों में कीट नाशक छिड़काव में महत्वपूर्ण साबित होगा। यह ड्रोन को 20 फीट की ऊंचाई तक सीमित रखकर इसे एविएशन की अनुमति से मुक्त करें, ऐसा मैं माननीय नागर विमानन मंत्री जी से अनुरोध करता हूं। मैं सरकार से अनुरोध करता हूं कि इस ड्रोन और इसकी प्राविधिकी का पेटेंट करने की अनुमति मिले ताकि इस भारतीय आविष्कार के माध्यम से कृषि क्षेत्र में एक नई तकनीकी विकास का पथ प्रशस्त हो सके। सरकार इस यंत्र के व्यावसायिक निर्माण एवं इसकी सहज उपलब्धता हेतु आवश्यक सुविधाएं प्रदान करे और आविष्कारक को राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित करे, ऐसा मेरा सरकार से निवेदन है।