Lok Sabha Debates
Need To Provide A Comprehensive Package For The Welfare Of Beedi Workers. on 8 December, 2006
an> Title: Need to provide a comprehensive package for the welfare of Beedi Workers.
SHRIMATI JAYAPRADA (RAMPUR): Thank you, Mr. Speaker, Sir, I want to draw the attention of the hon. House and of the Government to an important matter. We have lakhs of beedi workers in our country in general, and Uttar Pradesh in particular, who are dependent on this profession. In Uttar Pradesh, we have lakhs and lakhs of beedi workers. In my constituency, there are more than 40,000 beedi workers who are dependent on this profession. उनमें से कुछ कार्ड होल्डर हैं और कुछ अनरजिस्टर्ड हैं। एक्चुअली सेन्ट्रल गवर्नमेंट का जो सैंक्शन है, हाउसिंग के लिए जो योजना दी है, उसमें आन्ध्रा प्रदेश, महराष्ट्र, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखण्ड, कर्नाटक का नाम है, लेकिन अफसोस की बात है कि उसमें उत्तर प्रदेश शामिल नहीं है। खास तौर पर मैं यह कहना चाहती हूं कि मेरा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र रामपुर हैं, वहां इस प्रोफेशन पर निर्भर बहुत से लोग रहते हैं और महिलाएं भी उसमें काम करती हैं। मैं सरकार से यह पूछना चाहती हूँ कि इस तरह का सौतेला व्यवहार हमारे साथ क्यों किया जा रहा है? …(व्यवधान)
MR. SPEAKER: She has been permitted to raise an issue.
… (Interruptions)
श्रीमती जयाप्रदा : महोदय, जहां तक मेरी जानकारी है, प्लानिंग कमीशन ने एक लाख हाउसेज देने के लिए प्राविजन किया है। ये हाउसिंग प्राविजन उनके लिए है जिनके पास भूमि उपलब्ध है। जिनके पास जमीन उपलब्ध होती है, उनके लिए हाउस एलॉटमेंट हो सकता है।
महोदय, ये लोग अगर एक दिन में एक हजार बीड़ी बनाते हैं तो उसके लिए उनको लगभग ३० रूपए ही मिलते हैं और वे लोग डेलीवेजेज पर निर्भर रहते हैं। एक तरफ उन्हें अपने बच्चों को पालना है और दूसरी तरफ बीड़ी भी बनानी है। अगर वे एक हजार से कम बीड़ी बनाते हैं।…(व्यवधान)
MR. SPEAKER: Shrimati Jayaprada ji, please refer to your demand.
… (Interruptions)
SHRIMATI JAYAPRADA : This is an important issue. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: That is why I have called you to raise the matter.
… (Interruptions)
SHRIMATI JAYAPRADA : I have to explain the issue. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: But it cannot be a debate.
… (Interruptions)
श्रीमती जयाप्रदा : मैं यह कहना चाहती हूँ कि सरकार ने उनको घर बनाने के लिए ४० हजार रूपए का प्रॉविजनकिया है। मैं सरकार से अनुरोध करूंगी कि उसको बढ़ाकर एक लाख रूपए किया जाए ताकि उनके लिए एक ठीक ढंग का घर बन सके। उनका प्रॉफेशन ऐसा है, उनका पेशा ऐसा है, जो काम वे लोग करते हैं, वह ऐसा है कि उसमें उनका स्वास्थ्य भी प्रभावित होता है। वे लोग अपने बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान नहीं दे पा रहे हैं और बच्चों के पढ़ने के लिए वहां पर ठीक ढंग के स्कूल नहीं हैं। बीड़ी के लिए पत्ते बनाते-बनाते उनके हाथ गल जाते हैं, उनके लंग्स में इंफेक्शन हो रहा है, उनको टीबी हो रही है, लेकिन उनके स्वास्थ्य के लिए कोई स्पेशल हॉस्पिटल नहीं है।…(BªÉ´ÉvÉÉxÉ) अध्यक्ष महोदय :जयाप्रदा जी, आपको सोचना चाहिए, पूरी बहस कैसे हो सकती है, आप अहम मुद्दा उठाइए। If you want a proper discussion, give a notice. I will allow a full discussion on this.
… (Interruptions)
SHRIMATI JAYAPRADA : I request the Government to see this in all seriousness. … (Interruptions)
MR. SPEAKER: You can speak on the discussion on the unorganized workers.[MSOffice21] SHRIMATI JAYAPRADA : I request the Central Government to give a package so that hospitals भी बनें, स्कूल्स भी बनें और उनके लिए कालोनीज भी बनाई जाएं। इनके लिए एक पैकेज सरकार द्वारा घोषित करके उन्हें प्रोटेक्ट करना चाहिए।