Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding The Obc Column In Reservation And Maratha Reservation In Maharashtra. on 16 September, 2020

Seventeenth Loksabha > Title: Regarding the OBC column in reservation and Maratha reservation in Maharashtra.

श्रीमती भावना गवली (पाटील) (यवतमाल-वाशिम): माननीय अध्यक्ष महोदय, मैं जनगणना कार्यक्रम, 2021 जो भारत सरकार द्वारा आरम्भ हुआ है, के बारे में बोलना चाहती हूँ। उसमें ओबीसी का कॉलम न होने के कारण ओबीसी वर्ग की जनता और नेता आन्दोलन कर रहे हैं। मंडल आयोग की रिपोर्ट के अनुसार वर्ष 1931 में हुई जनगणना के आधार पर ओबीसी प्रभाग की जनसंख्या 52 फीसदी थी, उसके बाद ओबीसी की स्वतंत्र जनगणना नहीं हुई है ।

          मैं माँग करती हूँ कि एनटी, डीएनटी तथा अन्य जो समाज ओबीसी में आते हैं, उन्हें न्याय मिले ।

          इसी के साथ मराठी क्रांति मोर्चा के बारे में बोला गया है, जो विषय सुप्रीम कोर्ट में है, उस पर भी केन्द्र सरकार पहल करे। अगर 50 परसेंट आरक्षण से आगे जाने का काम होता है, तो उसके आगे जाकर आरक्षण के बारे में सोचना चाहिए और ओबीसी के बारे में मराठी क्रांति मोर्चा की जो माँग है, उसे पूरा किया जाए ।

माननीय अध्यक्ष: सर्वश्री श्रीरंग आप्पा बारणे, ओम पवन राजेनिंबालकर, राजन बाबूराव विचारे और मलूक नागर को श्रीमती भावना गवली (पाटील) द्वारा उठाए गए विषय से संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है ।