Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Expedite Payment Of Arrears To Sugarcane Farmers In Amroha Parliamentry ... on 19 December, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to expedite payment of arrears to sugarcane farmers in Amroha parliamentry constituency, Uttar Pradesh - Laid.

 

श्री कंवर सिंह तंवर (अमरोहा): मैं सरकार का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र अमरोहा की गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा के गन्ना किसानों के गन्ना भुगतान की समस्याओं की ओर दिलाना चाहता हूँ । इस क्षेत्र के लोग मुख्यतः गन्ने की खेती करते हैं और अपने जीवन-यापन के लिए इसी पर निर्भर करते हैं परंतु गन्ना भुगतान न मिल पाने के कारण इन्हें आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है ।

          प्रदेश में जब से भाजपा सरकार बनी है, तब से किसानों के गन्ना भुगतान में अभूतपूर्व सुधार हुआ है । प्रदेश की अधिकतर चीनी मिलें समय पर भुगतान कर रही हैं, परंतु गढ़मुक्तेश्वर विधान सभा में स्थित चीनी मिलों ने अभी तक किसानों के पिछले साल के गन्ने का भी भुगतान नहीं किया है और इस बार भी मिल चले हुए एक महीने से अधिक समय हो गया परंतु भुगतान की अभी तक कोई उम्मीद नहीं है ।

          साथ ही क्षेत्रीय किसानों का आरोप है कि  मिल प्रबंधन ने बैंकों से मिलीभगत करके फर्जी तरीके से किसानों के नाम लोन ले लिया है ।

          मेरा सरकार से अनुरोध है कि  उपरोक्त मामले की जांच कराकर किसानों को न्याय दिलाया जाये और किसानों का गन्ना भुगतान कराने की कृपा करें ताकि  किसान अपना जीवन-यापन कर सकें।