Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Construct Boudary Wall Around Kali Bagh Temple In Betia, Bihar. on 22 July, 2019

Seventeenth Loksabha > Ttile: Need to construct boudary wall around Kali Bagh temple in Betia, Bihar.

डॉ. संजय जायसवाल (पश्चिम चम्पारण): अध्यक्ष महोदय, मैं आपके माध्यम से ए.एस.आई. द्वारा लिए गए बेतिया राज के सारे मंदिरों के जीर्णोद्धार के संबंध में एक विषय उठाना चाहता हूं । बेतिया में काली बाग मंदिर है, जिसमें तीन हजार से ज्यादा मूर्तिया रखी हुई थीं । वहां से बहुत सारी मूर्तियां चोरी हो गई हैं । उस पूरे मंदिर इलाके को ए.एस.आई. ने पहले से ही लिया हुआ है । उसकी बाउंड्री वाल बनाना तथा उसकी रक्षा करना ए.एस.आई. का प्रथम कर्तव्य होना चाहिए । मैं आपके माध्यम से मंत्री जी से अपील करता हूं और आप भी माननीय कला व संस्कृति मंत्री जी से कह दें कि वह शीघ्र ही काली बाग मंदिर की चारदीवारी बनाकर उसकी सारी मूर्तियों की रक्षा करें ।