Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 3]

State Consumer Disputes Redressal Commission

Aegon Life Insurance Co. Ltd vs Naresh Kumar Batra on 9 February, 2022

  	 Cause Title/Judgement-Entry 	    	       STATE CONSUMER DISPUTES REDRESSAL COMMISSION, UP  C-1 Vikrant Khand 1 (Near Shaheed Path), Gomti Nagar Lucknow-226010             Miscellaneous Application No. MA/160/2021  ( Date of Filing : 07 Dec 2021 )  In  First Appeal No. A/1005/2017             1. Aegon Life Insurance Co. Ltd  a ...........Appellant(s)   Versus      1. Naresh Kumar Batra  a ...........Respondent(s)       	    BEFORE:      HON'BLE MR. Rajendra Singh PRESIDING MEMBER    HON'BLE MR. SUSHIL KUMAR JUDICIAL MEMBER            PRESENT:      Dated : 09 Feb 2022    	     Final Order / Judgement    

 राज्‍य उपभोक्‍ता विवाद प्रतितोष आयोग, उ0प्र0, लखनऊ

 

 विविध वाद संख्‍या-160/2021

 

(मौखिक)

 

एईगान लाइफ इं0कं0लि0

 

........................प्रार्थी/अपीलार्थी

 

बनाम

 

नरेश कुमार बतरा                            

 

......................प्रत्‍यर्थी

 

समक्ष:- 

 

1.

माननीय श्री राजेन्‍द्र सिंह, सदस्‍य।

2. माननीय श्री सुशील कुमार, सदस्‍य। 

प्रार्थी/अपीलार्थी की ओर से उपस्थित : श्री दिव्‍य कुमार श्रीवास्‍तव  के                                                                             सहयोगी श्री देव कान्‍त त्रिपाठी,                                 विद्वान अधिवक्‍ता।

प्रत्‍यर्थी की ओर से उपस्थित : कोई नहीं।

दिनांक: 09.02.2022 माननीय श्री राजेन्‍द्र सिंह , सदस्‍य द्वारा उदघोषित निर्णय  प्रार्थी/अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता श्री दिव्‍य कुमार श्रीवास्‍तव की ओर से एक स्‍थगन प्रार्थना पत्र श्री देव कान्‍त त्रिपाठी, अधिवक्‍ता ने माननीय अध्‍यक्ष महोदय के यहॉं प्रस्‍तुत किया, जो स्‍वीकृत हुआ, किन्‍तु प्रार्थी/अपीलार्थी के विद्वान अधिवक्‍ता श्री दिव्‍य कुमार श्रीवास्‍तव की ओर से श्री देव कान्‍त त्रिपाठी, अधिवक्‍ता न्‍यायालय के समक्ष उपस्थित हैं और उन्‍होंने कहा कि वे इस मामले में बहस करने के लिए तैयार हैं। अत: स्‍थगन प्रार्थना पत्र निष्‍प्रयोज्‍य हो जाता है। उनको सुना गया। प्रत्‍यर्थी की ओर से कोई उपस्थित नहीं है।

     प्रस्‍तुत प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र अपील संख्‍या-1005/2017 एईगान लाइफ इं0कं0लि0 बनाम नरेश कुमार बतरा में इस न्‍यायालय द्वारा पारित आदेश दिनांक 23.11.2021 के पुनर्विलोकन हेतु प्रार्थी/अपीलार्थी की ओर से प्रस्‍तुत किया गया।

     उपरोक्‍त अपील संख्‍या-1005/2017 आदेश दिनांक 23.11.2021 के द्वारा अपीलार्थी की अनुपस्थिति में अदम पैरवी में खारिज की गयी है।

     प्रार्थी/अपीलार्थी की ओर से उपस्थित विद्वान अधिवक्‍ता  को  सुनने   -2- एवं प्रार्थना पत्र में वर्णित तथ्‍यों को दृष्टिगत रखते हुए प्रस्‍तुत प्रकीर्ण प्रार्थना पत्र 5000/-रू0 हर्जे पर स्‍वीकार किया जाता है तथा प्रार्थी/अपीलार्थी द्वारा उक्‍त हर्जे की धनराशि 5000/-रू0 का चेक ''आल यू0पी0 कन्‍ज्‍यूमर प्रोटेक्‍शन बार एसोसिएशन, लखनऊ'' के पक्ष में एक सप्‍ताह में प्रस्‍तुत किये जाने पर इस न्‍यायालय द्वारा अपील संख्‍या-1005/2017 एईगान लाइफ इं0कं0लि0 बनाम नरेश कुमार बतरा में पारित आदेश दिनांक 23.11.2021 को वापस लिया जाता है। तदोपरान्‍त उपरोक्‍त अपील अपने पुराने नम्‍बर पर पुनर्स्‍थापित की जावे और दिनांक 22.04.2022 को सूचीबद्ध की जावे।

     कार्यालय द्वारा प्रत्‍यर्थी को अगली तिथि की सूचना दी जावे।

यदि प्रार्थी/अपीलार्थी द्वारा उक्‍त निश्चित अवधि में हर्जे की धनराशि 5000/-रू0 का चेक ''आल यू0पी0 कन्‍ज्‍यूमर प्रोटेक्‍शन बार एसोसिएशन, लखनऊ'' के पक्ष में प्रस्‍तुत नहीं किया जाता है तो यह आदेश निष्‍प्रभावी हो जाएगा।

आशुलिपि‍क से अपेक्षा की जाती है कि‍ वह इस निर्णय/आदेश को आयोग की वेबसाइट पर नियमानुसार यथाशीघ्र अपलोड कर दें। 

   
          (राजेन्‍द्र सिंह)                    (सुशील कुमार)       

 

             सदस्‍य                         सदस्‍य         

 

 

 

जितेन्‍द्र आशु0

 

कोर्ट नं0-2

 

              [HON'BLE MR. Rajendra Singh]  PRESIDING MEMBER 
        [HON'BLE MR. SUSHIL KUMAR]  JUDICIAL MEMBER