Lok Sabha Debates
Regarding Bomb Blasts In Mumbai. on 30 July, 2003
nt> Title: Regarding bomb blasts in Mumbai.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Now Shri Rajnath Singh to make a statement.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: All right. Now, we will take up `Zero Hour’. As Shri Paswan has given notice for Adjournment Motion, I will allow him first. … (Interruptions)
श्री राम विलास पासवान (हाजीपुर) :उपाध्यक्ष महोदय, मैंने एडजर्नमेंट मोशन दिया है।…( व्यवधान) श्री मदन लाल खुराना (दिल्ली सदर): उपाध्यक्ष महोदय, मैंने भी नोटिस दिया है…( व्यवधान)
राज्य सभा के एक सांसद के घर पर पंजाब गवर्नमेंट के वजिलेंस आफशियल्स ने रेड की है…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : खुराना जी, जिन लोगों ने एडजर्नमेंट मोशन दिया है, मैं उसके मुताबिक चलूंगा I am going to allow you also. I know you have also given notice. I will give you the floor. Now let me give the chance first to those who have given notices for Adjournment Motion. … (Interruptions)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): उपाध्यक्ष महोदय, स्पीकर साहब ने कल कहा था कि पहले नम्बर पर मुझे बोलने का मौका देंगे…( व्यवधान) उपाध्यक्ष महोदय : इम्पार्टेंट मैटर्स पर जिन्होंने एडजर्नमेंट मोशन दिया है, वे ज्यादा जरूरी हैं, मैं आपको भी सुनूंगा। अभी तक यही परम्परा रही है कि जिन्होंने एडजर्नमेंट मोशन दिया है, उन्हें पहले लिया जायेगा।We must follow some system here. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have given the floor to Shri Ram Vilas Paswan.
...( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : जिन्होंने एडजर्नमैन्ट मोशन का नोटिस दिया है उन लोगों को पहले मौका मिलेगा, आपने जो नोटिस दिया है, उस पर बोलने का आपको भी मौका मिलेगा। ...( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : जिन्होंने एडजर्नमैन्ट नोटिस दिया है उन्हें पहले मौका मिलेगा, यह हाउस की परम्परा रही है। ...( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : मल्होत्रा जी, आपको मालूम है कि हाउस की परम्परा रही है कि जिन्होंने एडजर्नमैन्ट मोशन का नोटिस दिया है उन्हें पहले बोलने का मौका मिलेगा, उसके बाद जीरो ऑवर में सबको मौका मिलेगा। श्री प्रियरंजन दासमुंशी (रायगंज) : उपाध्यक्ष महोदय, मैंने सुना है कि शिवसेना और तोगड़िया के वॉलन्टियर पाकिस्तान में भेजे जायेंगे, जो आतंकवाद का सही जवाब देकर हिन्दुस्तान लौटेंगे। मैं उनके जाने की तारीख जानने को बहुत उत्सुक हूं, कृपया बतायें।…( व्यवधान) उपाध्यक्ष महोदय : सदन का समय इसी तरह से बरबाद हो रहा है। मुझे जीरो ऑवर एक घंटे में खत्म करना है, आप सबको बोलने का मौका मिलेगा। अगर सब थोड़ा शांति से सुनेंगे तो सब लोगों को चान्स मिलेगा। आप ऐसा क्यों करते हैं। ...( व्यवधान)
श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :उपाध्यक्ष महोदय, महाराष्ट्र में अभी जो बम विस्फोट हुआ है, उसकी सामग्री लोकल लैवल पर बनाई गई थी, यह फोरेंसिक एक्सपट्र्स का कहना है, इसलिए इसकी जांच होनी चाहिए।…( व्यवधान)आतंकवाद का समर्थन करने वाला पक्ष आज महाराष्ट्र सरकार को समर्थन दे रहा है।…( व्यवधान)इस पर हमें बोलने की इजाजत दीजिए।…( व्यवधान) उपाध्यक्ष महोदय : रावले जी, जिन्होंने एडजर्नमैन्ट मोशन का नोटिस दिया है, उन लोगों को पहले बोलने का मौका मिलेगा। श्री मोहन रावले : इस पर पहले हमें बोलने का मौका दीजिए। यह बहुत गंभीर विषय है।…( व्यवधान)
उपाध्यक्ष महोदय : आप उन्हें थोड़ा शांति से सुनेंगे तो बेहतर होगा।
श्री मोहन रावले : मुम्बई में अब तक पांच जगह बम विस्फोट हो चुके हैं, जिनमें १८-१९ लोग मारे जा चुके हैं। …( व्यवधान)आज मुम्बई बंद है, जिसे वहां के लोगों ने पूरा रिस्पांस दिया है। लेकिन सरकार वहां लोगों पर लाठीचार्ज कर रही है।…( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : इन्होंने क्वैश्चन ऑवर सस्पैंड कर दिया अब जीरो ऑवर की भी जरूरत नहीं है। मुम्बई का प्रश्न बहुत गंभीर है। …( व्यवधान)वहां बम विस्फोट के कारण बहुत से लोग मारे गये हैं। आज पूरा मुम्बई बंद करके लोगों ने इस पर अपना मत प्रकट किया है और इस घटना की निन्दा की है। …( व्यवधान)हम प्रधान मंत्री जी से निवेदन करना चाहते हैं कि महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त करें। वहां लॉ एंड ऑर्डर बिल्कुल नहीं है। इसलिए महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ कार्रवाई की जाए।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Will you please resume your seats?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please go to your seats. Will you please resume your seats?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Madan Lal Khurana, I am on my legs. Will you please resume your seat? … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rasa Singh Rawat, you are a senior Member.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Kriplani, what is going on in this House?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Bansal, I am on my legs.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Buta Singh, please take your seat.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: There are as many as 42 hon. Members who have given notices for the ‘Zero Hour’. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Would you not allow even me to talk here?
… (Interruptions)
श्री मदन लाल खुराना: १५ मैम्बर्स ने नोटिस दिया है। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Madan Lal Khurana, please allow me to complete.
… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : मुम्बई में शिव सैनिकों पर लाठीचार्ज किया गया है। वहां कांग्रेस पार्टी की सरकार है। श्री मोहन रावले : मुम्बई शहर में पांच बार बम विस्फोट हो चुके हैं। जुहू में हुआ, विले पार्ले में हुआ, घाटकोपर में हुआ।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Do you want the ‘Zero Hour’ to continue? I have to conduct the ‘Zero Hour’ in an orderly manner. If you cooperate, then only it is possible. Otherwise, I have to skip the ‘Zero Hour’. Now I have given the floor to Shri Ram Vilas Paswan because there are six Members who have given notices of Adjournment Motion. … (Interruptions)
श्री मोहन रावले : हमारे शिव सैनिकों को मुम्बई में पीटा जा रहा है। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Notices of Adjournment Motion have been given by Shri Ram Vilas Paswan, Shri Ramji Lal Suman, Shri Basu Deb Acharia, Shri Devendra Singh, Shri Ajoy Chakraborty, Shri Hannan Mollah, Kunwar Akhilesh Singh, Shri Nawal Kishore Rai and Shri Ramdas Athawale. … (Interruptions)
श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, १९९३ में भी मुम्बई में बम ब्लास्ट हुआ था। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: You do not even allow me to complete.
… (Interruptions)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, एडजर्नमेंट मोशन पर कोई बात नहीं होनी चाहिए क्योंकि आपने आलरेडी क्वैश्चन आवर सस्पैन्ड किया था। अभी उसकी कोई जरूरत नहीं है। … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: It is most unfortunate that Members themselves are not bound by the rules they have framed here. According to the convention, those who have given notices of Adjournment Motion are given a hearing. I have given the floor to Shri Ram Vilas Paswan. You are not allowing him to speak. After that all those hon. Members who have given notices will be allowed to intervene. श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में कांग्रेस सरकार शिव सैनिकों को पीट रही है। आज मुम्बई में शिव सैनिकों पर लाठीचार्ज हुआ है। वहां कांग्रेस की सरकार है।…( व्यवधान) श्री राम विलास पासवान: हमें उन्होंने पुकारा है, हमें बोलने दीजिए। …( व्यवधान)
श्री मदन लाल खुराना: १५ मैम्बर्स ने नोटिस दिया है। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: These fifteen Members have not given notices of Adjournment Motion. They have given notices to speak during the ‘Zero Hour’. There is a convention that I have to first call those who have given notices of Adjournment Motion. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Do you not want to observe any rule?
… (Interruptions)
SHRI PRAKASH PARANJPE (THANE): Sir, ask them to behave properly in the Question Hour. That is a must. Only they are creating problems in the House..… (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Malhotra, I have already mentioned it. But for the benefit of all the Members here, I would again repeat it. It is an established convention that Members who have given notices for Adjournment Motion will be heard first during the ‘Zero Hour’. So, I have given the floor to Shri Ram Vilas Paswan. And you do not allow him to speak! How can I conduct the House like this? … (Interruptions)
श्री सुरेश रामराव जाधव (परभनी) : उपाध्यक्ष महोदय, मैंने भी नोटिस दिया है। …( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: If you do not want the House to be conducted, we will adjourn. That is all. … (Interruptions)
श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, पहले हमें बोलने का मौका दीजिए।…( व्यवधान)
SHRI PRAKASH PARANJPE : No Question Hour, no ‘Zero Hour’.… (Interruptions)
उपाध्यक्ष महोदय : जब पहले उन्होंने एडजर्नमेंट मोशन दिया है, तो पहले उनको मौका दिया जाएगा। उनके बोलने के बाद मैं आपको भी मौका दूंगा। ...( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में जो घटनाएं हुई हैं, उनके बारे में वहां के लोगों की भावनाओं को हम सदन में व्यक्त करना चाहते हैं। हमें बोलने का समय दीजिए।…( व्यवधान) श्री शिवाजी विट्ठलराव काम्बले (उस्मानाबाद): उपाध्यक्ष महोदय, जब सीनियर मैम्बर ऐसा करेंगे, तो हाउस कैसे चलेगा। आज क्वश्चन आवर सस्पेंड करने का कोई इश्यू नहीं था।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing is going on record.
(Interruptions)* MR. DEPUTY-SPEAKER: Hon. Members, we have been observing the convention during the ‘Zero Hour’. Now the convention of the ‘Zero Hour’ is not allowed to be followed in this House. I am sorry to comment that the Members are not following the convention. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have given the floor to Shri Ram Vilas Paswan.
… (Interruptions)
*Not Recorded.
MR. DEPUTY-SPEAKER: On account of Members not observing the conventions and rules framed by the House itself, I am bound to adjourn the House. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: The House stands adjourned to meet again at 2 pm 12.21 hrs The Lok Sabha then adjourned till Fourteen of the Clock.
________ 14.00 hrs The Lok Sabha re-assembled at Fourteen of the Clock.
(Mr. Deputy-Speaker in the Chair) MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, Secretary-General to lay the Messages.
…( व्यवधान)
श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) : माननीय उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में पांच जगह बम ब्लास्ट हुए हैं। फोरेन्सिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट है कि घाटकोपर में जो बम ब्लास्ट हुआ, वह बम मुम्बई में बनाया गया था। उसमें लोकल मैटीरियल यूज किया गया था।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: The hon. Minister has to make a statement now.
… (Interruptions)
SHRI BIJOY HANDIQUE (JORHAT): Sir, I have to make a submission.
MR. DEPUTY-SPEAKER: You can do it tomorrow.
… (Interruptions)
श्री प्रकाश परांजपे (ठाणे): महाराष्ट्र की सरकार निकम्मी हो गई है, महाराष्ट्र की सरकार को बर्खास्त करना चाहिए।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Mohan Rawale, this is not ‘Zero Hour.’ I cannot allow you to speak today. Please do not interrupt. The ‘Zero Hour’ is over. We have to take up the Legislative Business. I am now asking the hon. Minister to make a statement. In the morning, he was not allowed to make a statement. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Khaire, will you please resume your seat?
… (Interruptions)
श्री रामजीलाल सुमन (फिरोजाबाद): उपाध्यक्ष महोदय, हमारे कार्यस्थगन प्रस्ताव का क्या हुआ? श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :हम चाहते हैं कि इस पर गृह मंत्री आकर स्टेटमेंट दें। आप उनसे निवेदन करें कि वे यहां आकर स्टेटमेंट दें।…( व्यवधान) SHRI BIJOY HANDIQUE : Sir, I would like to say that since the hon. Prime Minister has agreed to meet the High Power Delegation of the Congress Party and discuss the Arunachal situation, we, from the North-East, do not press the demand for a discussion at the moment. … (Interruptions) We would watch the developments and then get back to the House again.… (Interruptions) श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : महाराष्ट्र में बेकसूर लोग मर रहे हैं। वहां लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हो गई है। महाराष्ट्र सरकार को बर्खास्त कीजिए, हम यह मांग कर रहे हैं।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: The hon. Minister wants to say something. You do not allow anybody to speak in this House. डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): उपाध्यक्ष महोदय, यह फिक्िंसग है। इन्होंने जो सवाल उठाया, वह टी.वी. पर आ गया और अब भी ये सवाल उठा रहे हैं। मैं इनका यहां भण्डाफोड़ करूंगा। यह फिक्िंसग है। MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Raghuvansh Prasad Singh, the hon. Minister wants to say something. डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :कोई सदस्य यहां सवाल उठाने के लिए बोलता है तो सरकार की तरफ से कोई सुनता नहीं है और इन्होंने सवाल उठाया तो संसदीय कार्य मंत्री संसद में खड़ी हो गईं, इसका क्या मतलब है?…( व्यवधान) स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री तथा संसदीय कार्य मंत्री (श्रीमती सुषमा स्वराज) : उपाध्यक्ष महोदय, रघुवंश बाबू यह बात कहते हैं कि आप ही खड़ी होती हैं। संसदीय कार्य मंत्री की जिम्मेदारी ही यह है कि जब विपक्ष या सत्ता पक्ष की तरफ से कोई महत्वपूर्ण विषय उठाया जाता है और सरकार की तरफ से प्रतक्रिया मांगी जाती है तो संसदीय कार्य मंत्री ही खड़े होते हैं। मेरे खड़े होने पर आपको आश्चर्य और एतराज क्यों हो रहा है? डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :ये सवाल उठाएंगे तो मैं भी सवाल उठाऊंगा।…( व्यवधान)
श्रीमती सुषमा स्वराज : आप भी सवाल उठाइये। रघुवंश बाबू यह सवाल उठायें तो किसने रोका है। आप सवाल उठाएंगे तो भी मैं वही प्रतक्रिया दूंगी। डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह : रोका सत्ता पक्ष के लोगों ने है। मेरा एडजर्नमेंट मोशन था, लेकिन मुझे सवाल नहीं उठाने दिया गया और सरकार ने उस पर कोई ध्यान नहीं दिया। उनको तो मजा आ रहा है कि सदन नहीं चल रहा है और यहां ये उपद्रव कर रहे हैं। महाराष्ट्र में सारा उपद्रव शिवसेना करवा रही है। SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): Sir, the hon. Minister Shrimati Sushma Swaraj wants to say something. … (Interruptions) We are not objecting to the hon. Minister making a statement. … (Interruptions) If she is going to respond to all the issues that are being raised from morning till now, we have no objection to it. But if she is selective to somebody’s issues, then, we would object to it. … (Interruptions) So, I would request that she must respond to all these issues.… (Interruptions) I find that she is now responding to the issue in a partisan manner.… (Interruptions) Therefore, she should respond to all the issues that have been raised in the House since morning. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: Now let me hear what she wants to say.
… (Interruptions)
SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, the Parliamentary Affairs Minister is going to respond as a representative of the Government. But my submission to you is that she should respond to all the issues that have been raised in the House since morning. … (Interruptions) श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। …( व्यवधान)
श्री प्रकाश परांजपे : उपाध्यक्ष महोदय, वहां हिन्दू मारे जा रहे हैं। …( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, वहां हिन्दू मारे जा रहे हैं। …( व्यवधान)
श्री प्रकाश परांजपे : आप हिन्दुओं के बारे में थोड़ी सी इज्जत रखो।…( व्यवधान)यह हिन्दुस्तान है। …( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Chandrakant Khaire, you are the Leader of your Party. Why do you not sit in your seat now? Afterwards, you can seek my permission and I will give you permission. Now I have given the floor to the Parliamentary Affairs Minister. श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, मंत्री महोदया, हमारे विषय पर कुछ कहना चाहती हैं। …( व्यवधान)ये लोग भी अपने विषय पर स्टेटमैंट मांग सकते हैं। …( व्यवधान) श्री प्रकाश परांजपे : उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में हिन्दू मारे जा रहे हैं। …( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, इन्होंने मना क्यों किया ? …( व्यवधान)
आज सुबह इन्होंने क्वैश्चन ऑवर स्थगित कराया। …( व्यवधान)
श्री मधुसूदन मिस्त्री (साबरकांठा): उपाध्यक्ष महोदय, बिना नोटिस दिये क्या कोई भी बोल सकता है ? …( व्यवधान)ऐसा कैसे हो सकता है। …( व्यवधान) Since morning many issues have been raised in the House. She should respond to all the issues. … (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में कई बम ब्लास्ट हुए हैं जिसमें अनेक लोग मारे गये हैं।…( व्यवधान) Why is the Congress Party not serious about it? … (Interruptions) श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, इनको कोई दुख नहीं होता। मुम्बई में पांच बम ब्लास्ट हुए हैं। …( व्यवधान)वहां फोरेंसिक एक्सपर्ट की रिपोर्ट है कि जो बम ब्लास्ट हुए हैं वे लोकल मेड हैं। …( व्यवधान SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, till the time the Deputy-Prime Minister does not take care of internal security, such things will continue. … (Interruptions) We are also really concerned about the Mumbai incident. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: I am afraid, you are continuing with ‘Zero Hour’ even now. I am sorry to say this. Now we have to take up Legislative Business and before that I have called the hon. Minister to make a statement. … (Interruptions)
श्री विलास मुत्तेमवार (नागपुर) : आपने कॉल दिया।…( व्यवधान)आतंकवादियों को आप संरक्षण दे रहे हैं। …( व्यवधान)आप उनकी मदद कर रहे हैं। …( व्यवधान)वह तो डिसकस करने के लिए तैयार हैं लेकिन आप करने नहीं दे रहे। …( व्यवधान) श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, आतंकवादियों को कांग्रेस सरकार का समर्थन मिल रहा है।…( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे : आज उन लोगों ने मुम्बई बंद कर रखा है। …( व्यवधान)मुम्बई में बार-बार बम विस्फोट हो रहे हैं। वहांलोग घबराये हुए हैं। …( व्यवधान)वहां बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं। …( व्यवधान)ऐसा लगता है क मुम्बई की कांग्रेस सरकार आतंकवादियों के साथ मिली हुई है। …( व्यवधान)इस लिए मुम्बई कीकांग्रेस सरकार बर्खास्त होनी चाहिए, ऐसी हमारी डिमांड है। …( व्यवधान) SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Sir, when the Parliament was attacked, the Prime Minister did not resign, when the Jammu incident took place, Shri Advani did not resign, when the Akhnoor incident took place, Shri George Fernandes did not resign, but now they are demanding the resignation of the Chief Minister of Maharashtra, Shri Sushil Kumar Shinde for the Ghatkopar bomb blast. If that is their resolve, then let them demand the resignation of Shri L.K. Advani. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions)* MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Madhusudan Mistry, will you please resume your seat now?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rajnath Singh, you may make your statement now.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Let him make his statement now.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have given the floor to the hon. Minister. Please resume your seat.
कुंवर अखिलेश सिंह (महाराजगंज, उ.प्र.) : उपाध्यक्ष महोदय, हम तीन दिन से किसानों के सवाल पर कार्य स्थगन प्रस्ताव दे रहे हैं, उसके बाद भी नहीं सुना जा रहा है। बिना हंगामे के क्या आप कोई बात नहीं सुनेंगे, मान्यवर।…( व्यवधान)उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों का भुगतान नहीं हो रहा है।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions)* MR. DEPUTY-SPEAKER: I have asked the hon. Minister to make a statement.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record except what the Minister of Agriculture says. (Interruptions)* *Not Recorded.
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष महोदय, इनको कैसे चांस दिया गया है।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have given the floor to the Minister, Shri Rajnath Singh.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Kirit Somaiya, please listen to me for a minute. I will not convert this time of the House into ‘Zero Hour’. Whatever happened in the morning had happened. Now, we have regularly started the business of the House. I have asked the hon. Minister to make a statement. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Do you want to make any statement?
… (Interruptions)
कुंवर अखिलेश सिंह: माननीय उपाध्यक्ष महोदय, उत्तर प्रदेश में गन्ना किसानों को उनके बकाया मूल्य का भुगतान नहीं मिल रहा है।…( व्यवधान)कृषि मंत्री जी बैठे हुए हैं। मैं चाहता हूं कि कृषि मंत्री जी स्थिति स्पष्ट करें।…( व्यवधान)उत्तर प्रदेश सरकार कहती है कि यह केन्द्र की जिम्मेदारी है और केन्द्र कहता है कि यह राज्य की जिम्मेदारी है।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Kunwar Akhilesh Singh, it is not a ‘Zero Hour’ I will take it seriously. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Kunwar Akhilesh Singh, I am on my legs. Will you please resume your seat? … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Firstly, you should listen to me.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please resume your seat now.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I will name you. Please do not do this.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please resume your seat. I am on my legs. You should have an elementary knowledge of the Rules. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please do not utter a sentence. Now, Shri Rajnath Singh will speak.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing will go on record.
(Interruptions)* MR. DEPUTY-SPEAKER: I will have to take a serious note of your behaviour. Do not do like this. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Rajnath Singh, do you want to make a statement?
THE MINISTER OF AGRICULTURE (SHRI RAJNATH SINGH): Yes, Sir.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Then, please make a statement.
… (Interruptions)
कुंवर अखिलेश सिंह: किसान मर रहा है।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: What is this? Is this House to be run or not?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have asked her. She does not want to make a statement.ss SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI : Mr. Deputy-Speaker, Sir, the Members belonging to the ruling party are confabulating in the Parliament. … (Interruptions) *Not Recorded.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please let him make a statement. Will you please resume your seats?
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: He is making a statement.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Khiare, pleas e do not interrupt him now.
श्री मोहन रावले : उपाध्यक्ष महोदय, आज मुम्बई बंद है।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Mohan Rawale, I have never objected to making any statement.
… (Interruptions)
श्री किरीट सोमैया: उपाध्यक्ष महोदय, मंत्री जी बोलने के लिए तैयार हैं।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: If the hon. Minister wants to make a statement, it is her liberty. She can do so. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Please do not interrupt Shri Rajnath Singh. Let him complete his statement. _________ … (Interruptions)
SHRI KIRIT SOMAIYA (MUMBAI NORTH EAST): Sir, our request is that let the Deputy Prime Minister make a statement in the House whenever it suits him… (Interruptions) Let the Minister of Parliamentary Affairs convey our feelings to the Deputy Prime Minister… (Interruptions) डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): उपाध्यक्ष जी, ये कह रहे हैं कि डिप्टी प्राइम मनिस्टर को वह बता दें।…( व्यवधान) श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : उपाध्यक्ष जी, मुम्बई में जो बम विस्फोट हुआ, उसके बारे में आडवाणी साहब को आज यहां स्टेटमेंट करना चाहिए और आज स्टेटमेंट करने के बाद वहां की सरकार की हमने मांग की है कि वहां सरकार भंग कर दो।…( व्यवधान)वहां की लॉ एंड ऑर्डर की स्थिति खराब हुई है।…( व्यवधान)वहां बेकसूर लोग मारे जा रहे हैं।…( व्यवधान)आज सारा मुम्बई बंद है।…( व्यवधान)डेढ़ करोड़ लोगों की बस्तियां बंद हैं। उसके बारे में आज यहां आवाज उठानी चाहिए। सुषमा स्वराज जी को कुछ बोलना चाहिए।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Please take your seats. Now, this is not ‘Zero Hour’. Anything that you demand from the Government in ‘Zero Hour’ will be taken note of by the Government and the concerned Minister is informed. You have taken up a very serious matter regarding bomb blast in Mumbai. I do not give less importance to that. But there are other matters also which the hon. Members were not able to raise during ‘Zero Hour’. Now, you have raised your issue and if I have allowed you, in all fairness, I must also allow Shri Akhilesh Singh, Shri Mistry and others. The response from the Government naturally is according to the prerogative of the Government. They can do it. I cannot give a ruling from the Chair to ask them to respond immediately. You know that. At the same time, to deviate from the accepted norms and asking the Government to respond in ‘Zero Hour’, I think, will be setting a new precedent. I would only appeal to you to take up the matter tomorrow and let the Government come with whatever statement they want to make. They can do it. Otherwise, what will happen is that I will be setting a new precedent if I ask the Government to respond now and I do not want to set that new precedent. … (Interruptions)
SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): Sir, I would not have got up to say anything on the floor of the House… (Interruptions) श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :जो मर गया है, उसे दस लाख रुपया देना चाहिए।…( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह (वैशाली): हम यह ज़ीरो-ऑवर नहीं होने देंगे।…( व्यवधान)
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा: आपने ठीक कहा है कि ज़ीरो-ऑवर इस समय नहीं है और…( व्यवधान)
डॉ. रघुवंश प्रसाद सिंह :ज़ीरो-ऑवर शिव सेना ने नहीं होने दिया।…( व्यवधान)
श्री चन्द्रकांत खैरे : उपाध्यक्ष जी, ये बार-बार बीच में आते हैं। यह एक बहुत बड़ा गंभीर मुद्दा है।…( व्यवधान) SHRI SHIVRAJ V. PATIL : Sir, I would not have got up to say anything on the floor of the House, but as some allegations have been made, therefore, it is necessary to record that the Bandh is called by Shiv Sena. It is on the record that the bandh is called by Shiv Sena, law and order problem is created by Shiv Sena. … (Interruptions) MR. DEPUTY-SPEAKER: Now, Dr. Vijay Kumar Malhotra.
… (Interruptions)
श्री प्रकाश परांजपे (ठाणे): हमने बंद किया तो ला एंड आर्डर की बात आ गई।…( व्यवधान)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Hon. Members, we are not doing any service by making allegations and counter allegations. That is not going to help us. You are not doing a service to the country. I appeal to you that let us start our Legislative Business. Let us do that. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Paranjpe, I have given the floor to Dr. Vijay Kumar Malhotra.
… (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Vijay Kumar Malhotra, do you want to make any submission?
श्री मोहन रावले : हिन्दू मरे हैं इसलिए कोई दुख नहीं है…( व्यवधान)
श्री प्रकाश परांजपे : पांच आदमी मारे गए तो ला एंड आर्डर नहीं है और हमने बंद किया तो ला एंड आर्डर की बात आ गई।…( व्यवधान) यह कैसा जस्टिफिकेशन है…( व्यवधान) MR DEPUTY-SPEAKER: Noting will be going on record.
(Interruptions) …* SHRI SHIVRAJ V. PATIL : If the elected Members are doing this in this House, you can realise what they would be doing in Mumbai. … (Interruptions) The language they use, the ideas they float. … (Interruptions) This is the evidence before us of the manner in which they might be behaving in Mumbai. … (Interruptions) श्री मोहन रावले : जैसे १९९३ में बम विस्फोट हुए थे, उसी तरह की यह घटना है।…( व्यवधान) जो लोग मारे गए हैं, उनके परिजनों को पांच-पांच लाख रुपया मुआवजा दिया जाना चाहिए।…( व्यवधान) इस पर महाराष्ट्र सरकार क्या कर रही है…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Parliamentary Affairs Minister, if you cannot help me, how can I conduct the Business? Your own Members are doing like this. I can understand the Opposition doing it. SHRI PRIYA RANJAN DASMUNSI (RAIGANJ): Today’s Shiv Senabandh is nothing but to divide the society against the wish of the Prime Minister, against the common policy of NDA. They are desperate to divide the Society. It is they who created problems in Mumbai. It is they who created nuisance in Mumbai and again they are after that. … (Interruptions) Sir, they are the symbols of the division of this country, living symbols. I was told that they will send volunteers to Pakistan. When will they send them? … (Interruptions) _______ * Not Recorded.
डॉ.विजय कुमार मल्होत्रा (दक्षिण दिल्ली): उपाध्यक्ष जी, मैं आपसे इस बात की रिक्वैस्ट कर रहा हूं कि आपने कहा था कि जीरो-आवर जब हो तब यह सवाल उठाया जाए। …( व्यवधान)उपाध्यक्ष जी, शिवराज पाटिल जी अगर यह बात नहीं कहते …( व्यवधान)उपाध्यक्ष जी, आपने मुझे बोलने की इजाजत दी है।…( व्यवधान)यह मामला बहुत ही गंभीर है और इस गंभीर मामले पर अगर आप अभी नहीं चाहते तो डिप्टी प्राइम-मनिस्टर साहब कल सुबह स्टेटमेंट दें और उसके बाद बहस हो। …( व्यवधान)शिवराज पाटिल जी ने खड़े होकर यह बात क्यों कही…( व्यवधान)उपाध्यक्ष जी, मुम्बई में लाठी-चार्ज हुआ है, लोग जख्मी हुए हैं, गाड़ियां रुकी हुई हैं और इतने गंभीर मामले को कांग्रेस पार्टी वाले लोग मजाक बना रहे हैं कि सवाल क्यों उठाया जा रहा है।…( व्यवधान)ये लोग मुम्बई के खिलाफ हैं।…( व्यवधान)वहां पर जो घटनाएं हुई हैं अगर आप जीरो-आवर नहीं लेना चाहते तो जैसा मैंने कहा कल इसे ले लें।…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Dr. Vijay Kumar Malhotra, I do not know whether you understood what I said earlier. I said, "When we reassemble at 2 o’clock, we never convert the House into a ‘Zero Hour'." As such, the Presiding Officer cannot direct the Government to take note of what is happening here. Therefore, I am helpless in this. Whatever I have asked them to submit, they have submitted, and I will not be in a position to direct the Government. … (Interruptions)
SHRI KIRIT SOMAIYA (MUMBAI NORTH EAST): Sir, the Deputy Prime Minister or somebody should give us an accurate information. A statement may be made either today or tomorrow. … (Interruptions) श्री मोहन रावले (मुम्बई दक्षिण मध्य) :उपाध्यक्ष महोदय, मुम्बई में पांच बम बलास्ट हुए हैं…( व्यवधान) MR. DEPUTY-SPEAKER: Nothing goes on record.
(Interruptions)* *Not Recorded.
MR. DEPUTY-SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, you have given a notice for Adjournment Motion in the morning. I will give you one minute to make a submission. It is not ‘Zero Hour’. Shri Chandrakant Khaire also wanted to make a submission. … (Interruptions)
MR. DEPUTY-SPEAKER: I have already stated that nothing goes on record.
… (Interruptions)
SHRI MADHUSUDAN MISTRY (SABARKANTHA): He has not given an Adjournment Motion. We also have to make submissions. We should also be given a chance to speak. … (Interruptions) श्री चन्द्रकांत खैरे (औरंगाबाद, महाराष्ट्र) : महोदय, मुम्बई में जो बम विस्फोट हुए हैं, उनमें तीन लोग मारे गए हैं और कई लोग घायल हुए हैं, जिनकी हालत सीरियस है। मुम्बई में लॉ-एंड-आर्डर खराब होता जा रहा है। मुम्बई की स्थिति कैपिटल होने के कारण चिन्ताजनक है। घाटकोपर में जो बम बलास्ट हुआ है, उसमें २५-३० लोग मारे गए हैं। मैं माननीय उपप्रधान मंत्री जी से विनती करता हूं कि वह मुम्बई की लॉ ऐंड ऑर्डर की स्थिति का जायजा लें। मुम्बई में आतंकवादी गतवधियां बढ़ रही हैं। इसे रोकने के लिए केन्द्र सरकार की एक टीम वहां भेजी जाए। हमारी मांग है कि ऐसी घटनाएं होने के कारण वहां की राज्य सरकार को बर्खास्त किया जाए। उनके कारण वहां आतंकवादी गतवधियां बढ़ रही हैं। रावले जी ने आरडीएक्स के बारे में बताया। इतना कुछ होने के बाद भी वहां की राज्य सरकार कुछ नहीं कर सकी। वहां यह पांचवा विस्फोट है। इस बारे में यहां होम मनिस्टर को स्टेटमैंट देना चाहिए। SHRI SHIVRAJ V. PATIL (LATUR): If any team is going to Mumbai, a team should go to Akhnoor also. Let the Members of Parliament go to Akhnoor. … (Interruptions) What kind of logic is this? Parliament was attacked. This was not a first attack… (Interruptions) MR. DEPUTY SPEAKER: I have heard all the submissions. Now, I am not in a position to give directions or to ask them to take it down because this is not ‘Zero Hour’. Tomorrow before 10 o’clock, you can give the notices. श्री विलास मुत्तेमवार (नागपुर) : जब संसद पर हमला हुआ तो क्या गृह मंत्री जी ने इस्तीफा दिया था? …( व्यवधान) MR. DEPUTY SPEAKER: Whatever unparliamentary expressions are there and whatever indecent remarks are there, I will remove them. After having sought my consent, I have given permission to Shri Shivraj Patil to make his submission. Whatever objectionable remarks are there, I will expunge them. Otherwise, my suggestion is that tomorrow before 10 o’clock, you can come and give any appropriate notice so that you can take it up either under Adjournment Motion or for suspension of the Question hour, as you are now doing usually or you can take it up in any other form of discussion, the hon. Ministers are also sitting here; and they can also respond. Let us now stop this here and I will ask the hon. Law Minister to proceed. श्री रामदास आठवले (पंढरपुर) : उपाध्यक्ष महोदय, यहां इस्तीफे की कोई बात नहीं होनी चाहिए।…( व्यवधान) MR. DEPUTY SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, you may also take it up tomorrow. Kunwar Akhilesh Singh is also my good friend. He will also take it up tomorrow. I ask both of you to please co-operate with me. Shri Ramdas Athawale, if you want my co-operation tomorrow, then sit down now. … (Interruptions)
MR. DEPUTY SPEAKER: Shri Ramdas Athawale, you will get a chance tomorrow.
श्री रामदास आठवले :उपाध्यक्ष महोदय, यह वहां की राज्य सरकार को बर्खास्त करने की मांग कर रहे हैं। मैं इनसे कहना चाहता हूं कि हम आतंकवाद की निन्दा करते हैं और इसे खत्म करने की आवश्यकता है। यदि यह राज्य सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हैं तो हम भारत सरकार की बर्खास्तगी की मांग करते हैं। आवश्यकता इस बात की है कि आंतकवाद को खत्म करने के लिए हमें एक साथ आगे बढ़ कर इसका खात्मा करना चाहिए। …( व्यवधान)हम इस घटना की निन्दा करते हैं।
-------------