Lok Sabha Debates
Need To Give Funds For Infrastructure Development In Government Aided And Block ... on 15 March, 2016
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to give funds for infrastructure development in Government Aided and Block Grant schools in Odisha.
श्री बलभद्र माझी (नबरंगपुर):धन्यवाद सभापति महोदय। मुझे यहां से बोलने की अनुमति दी जाए।
महोदय, ओडिशा में, विशेषकर मेरे एरिया में चार प्रकार के स्कूल होते हैं - गवर्नमेंट स्कूल, प्राइवेट स्कूल, ब्लॉक ग्रांट और गवर्नमेंट एडेड स्कूल। गवर्नमेंट एडेड स्कूल में सिवाय सैलरी का कुछ पार्ट देने के अलावा और कोई प्रावधान नहीं है। हमने एचआरडी मिनिस्टर से रिक्वेस्ट की थी कि उसके इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए किसी तरह की कोई हेल्प नहीं मिलती है, न पेरेंट्स से मिलती है, न किसी अन्य इंस्टीटय़ूशन से, इसलिए जिस तरह से गवर्नमेंट स्कूल को राम्सा से इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के लिए फण्ड मिलता है, वैसे ही गवर्नमेंट एडेड और ब्लॉक ग्रांट स्कूलों को भी राम्सा से पैसा मिले, ताकि वहां इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो सके। हमारे यहां स्कूलों में पर्याप्त क्लासेस नहीं हैं।