Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Set Up Soil Testing Laboratories At Block Level In Jalaun Parliamentary ... on 9 March, 2017

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to set up soil testing laboratories at block level in Jalaun Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh.

 

श्री भानु प्रताप सिंह वर्मा (जालौन) ः  मेरे लोक सभा क्षेत्र जालौन, गरौठा, भोगनीपुर में किसानों के लिए वर्तमान में मृदा परीक्षण हेतु तहसीलवार मृदा परीक्षण की जांच प्रयोगशालाएं संचालित हैं, जिनके नमूनों का परीक्षण जिला मृदा परीक्षण प्रयोगशाला में किया जाता है। जिससे किसानों के मृदा परीक्षण की जांच रिपोर्ट काफी विलम्ब एवं कठिनाई से प्राप्त हो पाती है।

          यदि इन प्रयोगशालाओं को विकास खंड स्तर पर संचालित किया जाए तो किसानों को कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अतिरिक्त एक सचल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला मृदा विश्लेषण तथा ऑपरेटर सहित संचालित होना भी अति आवश्यक है जिससे कृषकों द्वारा तत्काल मृदा परीक्षण की जांच मौके पर ही की जा सके।

          अतः मेरी केंद्र सरकार से मांग है कि मेरे लोक सभा क्षेत्र में हर क्षेत्र में हर ब्लॉक स्तर पर एक मृदा परीक्षण केन्द्र एवं एक सचल मृदा परीक्षण प्रयोगशाला संचालित कराने का कष्ट करें।