Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Take Steps To Make Arrangements For Proper Checks Before Taking Off The Air ... on 9 May, 2016

Sixteenth Loksabha an> Title:    Need to take steps to make arrangements for proper checks before taking off the air flights.

   

श्री बलभद्र माझी (नबरंगपुर):माननीय अध्यक्ष महोदया, 6 तारीख को एयर इंडिया के फ्लाइट संख्या 073 से मैं दिल्ली से भुवनेश्वर जा रहा था। साढ़े छः बजे फ्लाइट की उडान निर्धारित थी, लेकिन करीब पौने सात बजे बैक आऊट किया, यह रन-वे पर जाकर वापस आ गयी और खड़ी हो गयी। इस संबंध में पायलट या एयर हॉस्टेस के द्वारा कोई सूचना नहीं दी गयी। पूछने पर बताया गया कि कुछ टेक्नीकल फॉल्ट है। उसमें सुधार करके उडान भरेगी। उस विमान ने दो घंटे बाद उडान भरी।

          मेरा कहना है कि जब फ्लाइट्स का रेगुलर सेफ्टी चेक अप होता है और उड़ान भरने से पहले फ्लाइट को ओ.के. सर्टिफिकेट भी इश्यु होता है। फिर भी ऐसा होने के पीछे क्या कारण है? जब मैंने एयर इंडिया के सीएमडी से बात की, तो उन्होंने बताया कि पुराने फ्लाइट्स इस्तेमाल किये जा रहे हैं, इसलिए ऐसी समस्या आ रही है।

          यह सुरक्षा का मामला है। इसलिए आपके माध्यम से सरकार से निवेदन है कि गंभीरता से सभी विमानों का चेक अप हो, तभी फ्लाइट्स उड़ान भरे।