Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Expediting Conversion Of Railway Lines From Raipur To Dhamtari And ... on 23 March, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Regarding expediting conversion of railway lines from Raipur to Dhamtari and Rajim in Chhattisgarh into broadgauge -laid.

 

श्री चुन्नीलाल साहू (महासमुन्द): छतीसगढ़ की राजधानी रायपुर से धमतरी व राजिम तक आरंभ से ही छोटी रेलवे लाइन रही है। जिसे ब्राडगेज रेलवे लाइन मे परिवर्तित करने हेतु पटरियों को उखाड़ा जा रहा है। भूमि अधिगृहण की प्रक्रिया भी आरंभ करने की सूचना मिली है।

 चूंकि उक्त दोनों महत्वपूर्ण स्थान है। वही धमतरी वनांचल बस्तर को राजधानी से जोड़ने का कार्य करती है। राजिम को छतीसगढ़ का प्रयाग माना जाता है। जिसका धार्मिक, ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक रूप से अपना विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष 15 दिनों तक मेला का आयोजन किया जाता है। जिसमे लाखों की तादाद मे श्रद्धालुओं का आवागमन होता है। रेल विभाग द्वारा सर्वे का काम भी पूरा कर लिया गया है। लेकिन कार्य की गति धीमी होने से काफी समय लगने की संभावना है। ऐसी स्थिति मे इस क्षेत्र की जनता को विषम परिस्थितियो का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र की जनता को असुविधाओं से बचाने के लिए उक्त कार्य को प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से कराने की आवश्यकता है।

 अत: माननीय मंत्री जी से निवेदन है कि उक्त दोनों ही छोटी रेलवे लाइनों को (ब्राडगेज) मे बदलने की प्रक्रिया अविलंब पूर्ण कराने विभाग को निर्देशित करने की कृपा हो।