Lok Sabha Debates
Need To Develop Dharavi Slum Area Of Mumbai South Central As A Smart City. on 4 August, 2015
Sixteenth Loksabha an> Title: Need to develop Dharavi slum area of Mumbai South Central as a smart city.
श्री राहुल शेवाले (मुम्बई दक्षिण मध्य) : सभापति महोदय, आपके माध्यम से मैं सरकार का ध्यान एक महत्वपूर्ण विाय की ओर दिलाना चाहता हूं।
महोदय, मेरे संसदीय क्षेत्र मुम्बई दक्षिण-मध्य में सबसे बड़ा स्लम क्षेत्र धारावी है। वैसे धारावी स्लम क्षेत्र के विकास के लिए केन्द्र और राज्य सरकार ने अनेक योजनाएं बनाईं, कुछ पर कार्य भी हुआ, परन्तु यदि मुंबई के धारावी स्लम क्षेत्र को केन्द्र सरकार की स्मार्ट सिटी योजना के अन्तर्गत लाया जाए तो इस स्लम क्षेत्र का विकास अच्छे से हो सकेगा। मेरा सुझाव है कि धारावी डेवलपमेंट अथारिटी को स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत लाया जाए, जिससे धारावी के विशाल स्लम क्षेत्र को वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में विकसित किया जा सके। धारावी के निवासियों के लिए इस योजना के तहत पुनर्वासन के लिए बहुमंजिली इमारतें बनाकर मकान उपलब्ध कराए जाएं। इस तरह से मुंबई के सबसे बड़े और पुराने स्लम को एक नई विकसित वर्ल्ड क्लास सिटी के रूप में डेवलप किया जा सकेगा।
अतः मेरा सदन के माध्यम से अनुरोध है कि धारावी डेवपलमेंट अथारिटी को स्मार्ट सिटी योजना के अंतर्गत लाकर मुंबई धारावी स्लम क्षेत्र का समुचित विकास किया जाए और इस विशाल क्षेत्र को स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने पर कार्य किया जाए। धारावी को एक नया रूप और नई पहचान केन्द्र सरकार के माध्यम से देनी चाहिए। धारावी रिडेवलपमेंट अथारिटी के माध्यम से ग्लोबल टेंडर निकालने वाले हैं। अगर ये ग्लोबल टेंडर स्मार्ट सिटी के नाम से निकालेंगे तो निश्चित रूप से हम धारावी को एक वर्ल्ड क्लास सिटी बना सकते हैं और धारावी को एक नई पहचान देते हुए, पूरे विश्व में धारावी का नाम कर सकते हैं।
माननीय सभापति : श्री अरविंद सावंत और श्री श्रीरंग आप्पा बारणे को श्री राहुल शेवाले द्वारा उठाए गए विाय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।