Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Recognition Of Electropathy As A System Of Medicine- Laid. on 5 February, 2019

Sixteenth Loksabha > Ttile: Regarding recognition of electropathy as a System of Medicine- Laid.

श्री रामचरण बोहरा (जयपुर शहर) : इलेक्ट्रोपैथी जिसे इलेक्ट्रोहोम्योपैथी भी कहते हैं, पूर्णतया हर्बल चिकित्सा पद्धति है । इसमें केवल वनस्पतियों का उपयोग होता है । यह पद्धति शीघ्र प्रभावी, कम खर्चीली एवं सुरक्षित है । इस पद्धति की मान्यता की मांग भारत सरकार सहित अनेक राज्यों में लंबे समय से होती रही है । सर्वोच्च न्यायालय सहित अनेक उच्च न्यायालयों ने भी इस पद्धति के लिए कानून बनाने के आदेश दिए हैं ।

       भारत सरकार में उठ रही मान्यता की मांग को ध्यान में रखते हुए 28 जुलाई, 2017 को एक "इंटर डिपार्टमेंटल कमेटी" (आई डी सी) का गठन किया है । इस कमेटी ने अभी तक अपनी रिपोर्ट नहीं दी है। जबकि इलेक्ट्रोपैथी मान्यता हेतु अंतिम प्रपोजल 6 अगस्त2017 को लिया जा चुका है ।

       मेरा सरकार से अनुरोध है कि वह इस कमेटी को कहे कि जल्दी से जल्दी रिपोर्ट पेश करें ताकि भारत सरकार द्वारा इलेक्ट्रोपैथी की मान्यता के विषय में निर्णय लिया जा सके ।