Lok Sabha Debates
Regarding Gauge Conversion Programme In Wardha Parliamentary Constituency. on 6 August, 2014
an> Title: Regarding gauge conversion programme in Wardha Parliamentary Constituency.
श्री रामदास सी. तडस (वर्धा) : अध्यक्ष जी, मैं आपके माध्यम से माननीय रेल मंत्री जी का ध्यान अपने संसदीय क्षेत्र वर्धा के पुलगांव से आमला एवं पुलगांव से आनी तक रेलवे लाइन्स को नैरोगेज से ब्रॉडगेज करने के संदर्भ में निवेदन करता हूं। महोदया, ये दोनों छोटी लाइनें ब्रिटिश काल में बनाई गयी थीं जिन्हें अब तक बड़ी लाइन में परिवर्तित नहीं किया गया है, जबकि पुलगांव रेलवे स्टेशन के पास एशिया का सबसे बड़ा आर्मी डिपो है। बड़ी लाइन न होने से आम नागरिकों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ता है। एक ट्रेन को एक जगह घंटों खड़ी कर दूसरी ट्रेन को निकालना पड़ता है। माननीय रेल मंत्री जी से आग्रह है कि इन दोनों छोटी रेल लाइनों को बड़ी रेल लाइन में परिवर्तन करने हेतु शीघ्र ही धन की व्यवस्था करें तथा कार्य को शीघ्र आरम्भ करने की कृपा करें।