Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Request The Government To Give Compensation To Farmers Who Suffered Crop Loss Due ... on 19 March, 2020

Seventeenth Loksabha p> Title: Request the government to give compensation to farmers who suffered crop loss due to rainfall, storm.

श्री जगदम्बिकापाल (डुमरियागंज) : अध्यक्ष जी,मैं आपका अत्यंत आभारी हूं I हम  इस क्षेत्र में किसानो का प्रतिनिधित्व  करते हैंI जब किसान अपने  खेत में  अपनी मेहनत, अपने पसीने और अपने श्रम से अपनी पैदावार  को बढ़ाता है और जब  वह  लहलहाती हुई फसलों को देखता है, तब उसको ऐसी प्रसन्नता  होती है कि मानो वह  आने पुत्र को देख रहा होI लेकिन  इस नेचुरल कैलेमिटी  के कारण चाहे  वह उत्तर प्रदेश हो, बिहार हो, राजस्थान हो, महाराष्ट्र हो, ओडिशा हो,  या झारखण्ड  हो, इतने बड़े पैमाने  पर जो असामयिक  बारिश हुई है, ओले गिरे है और तूफ़ान आया है , जिसकी वजह से उसकी आँखों का सपना टूट गया हैI उसकी आँखों के सामने जो फसल खड़ी थी, वह लेट गयी हैI आज योगी आदित्यनाथ जी ने कहा है कि लैंड टू लैंड सर्वे होगाI वह लोगों को मुआवजा देने की बात कर रहे हैं, लेकिन वह स्टेट डिजास्टर रिलीफ फण्ड से नहीं हो पायेगाI           महोदय, मैं आपके माध्यम से यह कहना चाहता हूं और यहां पर माननीय संसदीय कार्य मंत्री जी बैठे हुए हैं, तो वहां पर एक सेन्ट्रल टीम भेजी जाए। वहां पर क्राप का जो लॉस हुआ है, उसके डैमेज का आकलन किया जाए और यहां से उनकी मदद की जाए।

माननीय अध्यक्ष : कुँवर पुष्पेन्द्र सिंह चन्देल को श्री जगदम्बिका पालद्वारा उठाए गए विषय के साथ संबद्ध करने की अनुमति प्रदान की जाती है।

आज जिन माननीय सदस्यों को समयाभाव के कारण अवसर नहीं मिल पाया है,मेरे पास उनके नामों की सूची है। मैं यह प्रयास करूंगा कि उन सभी माननीय सदस्यों को उस सूची के तहत बहुत जल्दी अवसर मिले।

           

सभा की कार्यवाही शुक्रवार,दिनांक 20 मार्च, 2020 को 11 बजे तक के लिए स्थगित की जाती है।

19.31 hrs The Lok Sabha then adjourned till Eleven of the Clock on  Friday,March20,  2020/Phalguna 30, 1941(Saka).

 

___________     * The sign + marked above the name of a Member indicates that the Question was actually asked on the floor of the House by that Member.

           

* Not recorded.

* …. *English translation of this part of the speech originally delivered in Malayam.

* English translation of the speech originally delivered in Marathi.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Malayalam.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil * English translation of the speech originally delivered in Odia.

 

*English translation of the speech originally delivered in Punjabi.

 

*English translation of the speech originally delivered in Bengali.

 

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.

* English translation of the speech originally delivered in Tamil.