Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Augment Railway Facilities In Mohanlalganj Parliamentary ... on 6 August, 2014

an> Ttiel: Need to augment railway facilities in Mohanlalganj Parliamentary Constitutency.

 

श्री कौशल किशोर (मोहनलालगंज) : महोदय, मैं आपके माध्यम से अपने संसदीय क्षेत्र मोहनलाल गंज (उ.प्र.)के अंतर्गत आने वाली रेलवे की कुछ गंभीर समस्याओं तथा आवश्यकताओं की जानकारी की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करना चाहता हूँ। काकोरी रेलवे स्टेशन का अपना एक इतिहास रहा है परन्तु पिछले कई वर्षों में रेलवे की अनदेखी के कारण यह स्टेशन सुविधाविहीन है। अतः इस काकोरी रेलवे स्टेशन का विकास कर मूलभूत सुविधाएँ उपलब्ध कराई जाएँ तथा इस स्टेशन का सौन्दर्यीकरण भी किया जाए।

          मलीहाबाद क्षेत्र के आमों की ख्याति पूरे देश में ही नहीं,बल्कि विश्व भर में फैली हुई है। यहाँ के आमों की विभिन्न किस्मों की अत्यधिक मांग होती है किन्तु यहाँ भी सुविधाओं की कमी के कारण आमों का प्रतिवर्ष नुकसान होता है। अतः मेरा सरकार से निवेदन है कि आमों के व्यापार को देखते हुए मलीहाबाद रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस तथा मेल गाड़ियों का ठहराव किया जाए। साथ ही व्यापारिक दृष्टि से देखते हुए स्टेशन पर ही आमों की देखरेख तथा उन्हें स्टोर करने हेतु कोल्ड स्टोरेज बनाए जाने की सुविधा उपलब्ध कराएँ और मालगाड़ियों से उन्हें सुरक्षित पहुँचाने के लिए विशेष सुविधाएँ भी उपलब्ध कराई जाएँ। सरकार के इस कदम से रेलवे को लाभ होगा। इसके अलावा लखनऊ से पीलीभीत तक छोटी रेलवे लाईन को बड़ी रेलवे लाईन में परिवर्तित किया जाए और उसी लाईऩ पर बने ईटौंजा रेलवे स्टेशन को हाल्ट बनाने की योजना को निरस्त करके ईटौंजा जंक्शन बनाया जाना ज़रूरी है क्योंकि हज़ारों यात्री रोज़ाना वहाँ से आते-जाते हैं।

          लखनऊ से कानपुर के बीच पड़ने वाले हरौनी स्टेशन पर कई हज़ार एम.एस.टी. यात्री हैं तथा हज़ारों मज़दूर प्रतिदिन लखनऊ मज़दूरी करने आते हैं। इसलिए वहाँ पैसेंजर गाड़ी का समय से आवागमन हो व कम से कम चार रेलगाड़ियों का वहाँ पर सुबह और शाम को स्टॉपेज निर्धारित किया जाए। हरौनी क्रॉसिंग पर मंज़ूर ओवरब्रिज का तत्काल निर्माण कराया जाना ज़रूरी है।