Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Resume Operation Of Weaving Mill In Sandila Tehsil In Misrikh ... on 25 March, 2021

Seventeenth Loksabha an> Title: Need to resume operation of Weaving Mill in Sandila Tehsil in Misrikh Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh -laid.

श्री अशोक कुमार रावत (मिश्रिख): मेरे संसदीय क्षेत्र में संडीला तहसील में कताई की मिल थी, जो पिछले काफी समय से बंद पड़ी हुई है। इस मिल के अभी तक चालू न होने के कारण श्रमिक बेकार हो गए हैं और उनकी जीविका का सहारा भी छूट गया है तथा उनके परिवार अत्यन्त ही दयनीय स्थिति में है और भुखमरी के कगार पर पहुंच गए हैं। मेरे क्षेत्र के लोगों द्वारा इस कताई मिल को पुनः चालू करवाये जाने हेतु विगत कई वर्षों से मांग की जा रही है, लेकिन अब तक इसको स्वीकार नहीं किया गया है।

मेरा अनुरोध है कि मिश्रिख संसदीय क्षेत्र के अन्तर्गत संडीला में बंद पड़ी कताई मिल को पुनः चालू कराये जाने हेतु विशेष आर्थिक सहायता प्रदान कर पुनः चालू किया जाए और यदि बंद पड़ी इस कताई मिल को पुनः चलाना संभव नहीं है तो फिर ऐसी स्थिति में इस मिल की रिक्त पड़ी भूमि को डिफेंस कॉरिडोर में शामिल किया जाए अथवा इस भूमि को इण्डस्ट्री स्थापित किए जाने हेतु आवंटित किया जाए, ताकि रिक्त पड़ी भूमि विकसित हो सके एवं स्थानीय युवकों को रोजगार सुलभ हो सके।