Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Shift Antique Statue Of Devi Rukmani From Archeologoical Museum At ... on 17 December, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Need to shift antique statue of Devi Rukmani from Archeologoical Museum at Vidisha to Damyanti Archeological Museum, Damoh district, Madhya Pradesh.

 

श्री प्रहलाद सिंह पटेल (दमोह): दमोह जिले का कुंडलपुर पुरातत्व की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है, जहाँ शताब्दियों पुराना जैन मंदिर है साथ ही महाभारत कालीन अम्बा माता मंदिर एवं रूक्मणि मठ है । इससे अधिक महत्वपूर्ण थी रूक्मणि जी की मूर्ति जो वर्षों पहले चोरी हो गई थी, जिसे राजस्थान  में  बरामद किया गया था । जिसका मुकदमा दमोह जिले के हटा न्यायालय में चल रहा है । जब मूर्ति बरामद हुई तबसे मध्य प्रदेश सरकार ने इस मूर्ति को ए.एस.आई. के ग्यारसपुर जिले विदिशा के स्टोर में डाल रखा है । मैंने पत्र लिखे, अधिकारियों से संपर्क एवं चर्चा भी की कि यह मूर्ति दमोह में पुनः प्रतिष्ठित की जाए जब तक सुरक्षा सुनिश्चित न हो उसे ग्यारसपुर से दमोह के दमयंती पुरातत्व संग्रहालय में सम्मान से प्रतिष्ठित किया जाए ।