Lok Sabha Debates
Need To Set Up Electric Crematorium On The Banks Of River Ganga In Allahabad, Uttar ... on 27 December, 2018
Sixteenth Loksabha > Title: Need to set up electric crematorium on the banks of river Ganga in Allahabad, Uttar Pradesh - Laid श्री नागेन्द्रप्रताप सिंहपटेल (फूलपुर): इलाहाबाद में संगम क्षेत्र में माघ मेला प्रति वर्ष लगता है और छः वर्ष में अर्धकुम्भ और बारह वर्ष में कुंभ मेला लगता है । मेरे संसदीय क्षेत्र 51-फूलपुर में दाह संस्कार के लिए निम्नलिखित घाट है जैसे छतनाग, झुसी घाट, फाफामऊ घाट, ऋग्वेरपुर घाट एवं लीलापुर घाट है, जो कि मेला क्षेत्र में ही आते हैं । लेकिन अभी भी घाटों पर शव (पार्थिक शरीर) गंगा में प्रवाहित किए जाते हैं या गंगा में दफन किया जाता है या जलाया जाता है जिसके कारण बरसात होने पर शव (पार्थिव शरीर) ऊपर आ जाते हैं, और जले हुए शवों के अवशेष भी गंगा में बहाये जाते हैं, जिसके कारण गंगा का पानी काफी प्रदूषित हो जाता है ।
मैं सरकार से मांग करता हूं कि माघ मेला, कुंभ मेला, महा कुंभ मेला को देखते हुए उपरोक्त विभिन्न घाटों पर विद्युत शवदाह गृह बनाया जाए जिससे गंगा का जल स्वच्छ रहे और श्रद्धालु इन्हीं घाटों पर स्वच्छ गंगा जल में स्नान कर सकें ।