Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Installation Of Solar Panels In Schools By Using Mplad Funds. on 9 August, 2018

Sixteenth Loksabha an> Title: Regarding installation of Solar Panels in Schools by using MPLAD funds.

श्री दुष्यंत चौटाला (हिसार): उपाध्यक्ष महोदय, धन्यवाद ।

         महोदय, मेरे लोक सभा क्षेत्र में एमपीलैड्स के माध्यम से मेरे द्वारा तीन स्कूलों और एक कॉलेज में सोलर रूफटॉप्स दी गईं । मैं यह मामला आज आपके सामने इसलिए उठा रहा हूं, क्योंकि दो साल हो गए हैं जब हमने गवर्नमेंट सीनियर सैकेंडरी स्कूल में एमपीलैड्स के माध्यम से पांच किलोवॉट के दो सोलर रूफटॉप्स लगाने की परमीशन दी थी । लेकिन हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार की ओर से इस विषय पर कोई स्थायी पॉलिसी न होने की वजह से आज तक उन स्कूलों में रूफटॉप्स नहीं लगाए गए हैं।

         आज एम.पी. लैड्स की योजना के अन्दर भी लिखित तौर से है कि रूफटॉप पैनलिंग आप दे सकते हैं। सरकार से मेरी यह मांग है कि तुरन्त एक पॉलिसी बनायी जाये, जिसमें शिक्षण संस्थानों के लिए या स्कूल को लाईट दिलवाने के लिए सांसद अपने निधि कोष से रूफटॉप पर सोलर पैनल लगवाना चाहता है, तो उसको परमिट किया जाये, धन्यवाद ।

HON. DEPUTY-SPEAKER: Shri Bhairon Prasad Mishra and Dr. Kulmani Samal are permitted to associate with the issue raised by Shri Dushyant Chautala.