Lok Sabha Debates
Need To Commission A Project For Eradication Of Poverty And Backwardness In ... on 5 February, 2020
Seventeenth Loksabha an> Title: Need to commission a project for eradication of poverty and backwardness in Mahasamund, Gariaband and Dhamtari districts in Chhattisgarh -laid.
श्री चुन्नी लाल साहू (महासमुन्द): छत्तीसगढ़ के लोक सभा क्षेत्र महासमुंद अन्तर्गत महासमुंद के साथ जिला गरियाबंद व जिला धमतरी (मगध) सीमावर्ती क्षेत्र राज्य ओड़ीसा से लगा है । इन तीनों ही क्षेत्रों की सामाजिक, आर्थिक व राजनैतिक परिदृश्य में समानता है । जिसके उत्थान के लिए (मगध) प्रोजेक्ट बनाकर यहाँ के लोगों को पलायन एंव अति दयनीय गरीबी स्थिति से बचाया जा सकता है । जैसा कि कुछ वर्ष पहले जिला कालाहांडी पिछड़ापन व अकाल की स्थिति व पीड़ित अवस्था में था । जहां पिछड़ापन व अकाल कि स्थिति का उन्मूलन करने के लिए के बी के प्रोजेक्ट बनाकर कालाहांडी, बालनगीर, कोरापुट के लिए अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कराई गई तथा उस क्षेत्र का विकास कराया गया । जिससे वहाँ की दयनीय स्थिति में सुधार हुआ है । ठीक उसी प्रकार से (महासमुंद, गरियाबंद, धमतरी) के लिए (मगध) प्रोजेक्ट बनाकर उन्मूलन हेत् अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध कर यहाँ के लोगो को अत्यंत गरीबी एंव पिछड़ेपन के कारण अति दयनीय अवस्था को सुधारने व पलायान को रोकने हेतु उचित कार्यवाही आतिशीघ्र कराए जाने की आवश्यकता है ।
मैं उक्त विषय जो जन-जन की आवाज है सरकार के संज्ञान लाते हुये पुरजोर मांग करता हूँ ।
जय जौहर - जय छत्तीसगढ़