Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Deputing Ndrf Team To Help The Farmers Of Rajasthan . on 11 March, 2016

Sixteenth Loksabha an> title: Regarding deputing NDRF team to help the farmers of Rajasthan .

डॉ. मनोज राजोरिया (करौली-धौलपुर): सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से पिछले हफ्ते राजस्थान में हुई भारी ओला वृष्टि से हुए नुकसान की ओर ध्यान आकर्षित करना चाहता हूं। पिछले हफ्ते ही राजस्थान के काफी जिलों में भारी ओला वृष्टि हुई जिससे रबी की फसल को बहुत भारी नुकसान हुआ। किसान बड़ी उम्मीद लगाए बैठा था कि पिछले साल उसे जो नुकसान हुआ था, कम से कम मैं उससे राहत पा लूंगा।

 19.00 hours           लेकिन यहां भी किसान को प्रकृति की मार झेलनी पड़ी। राजस्थान पूरे देश में क्षेत्रफल की दृष्टि से 10औ हिस्सा है जबकि पानी सिर्फ 1औ है। किसान हमेशा पानी की कमी से जूझता है, इस पर ओलावृष्टि की मार उसकी कमर तोड़ने वाली है। मैं आपके माध्यम से सरकार से अनुरोध करता हूं कि किसानों को राहत के लिए तुरंत एनडीआरएफ या किसी अन्य माध्यम से उनको तुरंत राहत दी जाए।

HON. CHAIRPERSON: Shri Bhairon Prasad Mishra, Shri Chandra Prasad Joshi and Kunwar Pushpendra Singh Chandel are permitted to associate with the issue raised by Dr. Manoj Rajoria.

          Dr. K. Gopal.