Lok Sabha Debates
Need To Establish Engineering College In Sharvasti Parliamentary ... on 12 February, 2021
Seventeenth Loksabha > Title: Need to establish engineering college in Sharvasti Parliamentary Constituency, Uttar Pradesh and attach it with Technical Education Quality Improvement Programme (TEQIP), under New Education Policy, 2021.
श्री रामशिरोमणि वर्मा (श्रावस्ती):महोदय, आपने मुझे बोलने का मौका दिया, इसके लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।
महोदय,मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान अपने लोक सभा क्षेत्र श्रावस्ती व बलरामपुर की तरफ दिलाना चाहता हूँ, जहाँ आजादी के 74 साल बीत जाने के बाद भी अब तक कोई भी इंजीनियरिंग कॉलेज नहीं है। इसके कारण क्षेत्र के युवा विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा/इंजीनियरिंग की पढ़ाई के लिए बहुत दूर राजधानी या अन्य शहरों में जाना पड़ता है।
महोदय,इससे न केवल उनके ऊपर अतिरिक्त खर्च का बोझ पड़ता है, बल्कि उन्हें अपने घर-परिवार से दूर भी रहना पड़ता है। बहुत से ऐसे मेधावी छात्र हैं, जो खर्च वहन नहीं कर सकते हैं या शहरों में नहीं जा सकते हैं, वे उच्च एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा से वंचित रह जाते हैं, जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है।
माननीयअध्यक्ष : डॉ. वीरेन्द्र कुमार।
श्री रामशिरोमणि वर्मा: महोदय,मुझे बस एक मिनट का समय दीजिए। मेरी आपके माध्यम से सरकार से माँग है कि मेरे संसदीय क्षेत्र श्रावस्ती में अविलम्ब एक इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना की जाए और उसे सरकार की नई शिक्षा नीति 2021 व सरकार द्वारा संचालित तकनीकी शिक्षा गुणवत्ता सुधार कार्यक्रम TEQIP (टेकीप) से जोड़ा जाए, जिससे क्षेत्र के युवा विद्यार्थियों को लाभ के साथ ही सरकार की नई शिक्षा नीति को बढ़ावा मिल सके। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा। धन्यवाद।