Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Increase Funds Allocated Under Mplad Scheme. on 3 December, 2015

Sixteenth Loksabha an> title: Need to increase funds allocated under MPLAD Scheme.

श्री छेदी पासवान (सासाराम) : अध्यक्ष महोदया, आपने मुझे एक गंभीर मुद्दे पर बोलने का अवसर दिया है, इसके लिए आपको धन्यवाद। आप सभी सांसदों के कस्टोडियन और संरक्षक हैं। हम लोगों के क्षेत्र में सभी सांसदों की छवि खराब हो रही है और छवि पर ऊँगली उठायी जा रही है। इसका कारण यह है कि एक विधानसभा क्षेत्र में माननीय विधायकों को दो करोड़ रुपये विकास के लिए दिये जाते हैं और हम लोगों के संसदीय क्षेत्र में छः-छः विधानसभा क्षेत्र हैं। एक विधानसभा क्षेत्र पर 83-84 लाख रुपये ही पड़ते हैं। इससे कोई भी विकास का काम हम लोग नहीं करा पा रहे हैं। लोगों के दिमाग में यह है कि एमपी से बड़ा पद विधायकों का होता है। इससे हम लोगों की छवि पर ऊँगली उठ रही है। आप हम लोगों के संरक्षक हैं। इसलिए इसमें सुधार कीजिए। इसके अलावा, भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का निर्देश है कि प्रत्येक वर्ष आपको एक आदर्श ग्राम बनाना है और एक ग्राम पंचायत को गोद भी लेना है। हम लोगों को वहाँ भी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना पड़ रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, पानी, बिजली आदि की व्यवस्था करनी पड़ रही है। इनके लिए अलग से राशि विमुक्त नहीं की गयी है। हम लोगों की ऐसी बदनामी हो रही है। इसलिए आपसे अनुरोध है कि संसदीय क्षेत्र को सुचारू रूप से विकसित करने के लिए सांसद स्थानीय क्षेत्र विकास योजना के अंतर्गत सांसद निधि में प्रत्येक वर्ष कम से कम 24 करोड़ रुपये किये जाएं। निधि बढ़ाने हेतु सदन के माध्यम से सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय, भारत सरकार को निर्देशित करने की कृपा की जाए। …(Interruptions)

माननीय अध्यक्ष: सांसद निधि बढ़ाने की बात करें, लेकिन बदनामी की बात न करें। आप काम करते रहें। Kunwar Pushpendra Singh Chandel is permitted to associate with the matter raised by Shri Cheddi Paswan.