Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Spend The Allocated Fund For Employment Assurance Scheme In Bihar. on 28 July, 1998

nt> Title: Need to spend the allocated fund for Employment Assurance Scheme in Bihar.

श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति महोदय, मैं आपके माध्यम से सरकार का ध्यान इस ओर आकर्िषत करना चाहता हूं कि केन्द्र सरकार से जो पैसे का आबंटन राज्यों में खर्च करने के लिए होता है, इस पर बिहार के संबंध में यहां कई बार प्रदिवेदन आ चुके हैं और सुनश्िचत रोजगार योजना, जवाहर रोजगार योजना ... (व्यवधान) श्री शैलेन्द्र कुमार (चैल) : सभापति महोदय, सुबह साढ़े आठ बजे आकर हम लोग सीरियल पर अपना नाम बोलने के लिए लगाते हैं, सदस्यों को बड़ी तकलीफ होती है ... (व्यवधान) श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति महोदय, सुनश्िचत रोजगार योजना और जवाहर रोजगार योजना का पैसा यहां से जाता है। मैं खासकर बिहार के बारे में कहना चाहता हूं कि बिहार में जो कलकटर हैं वे अपनी कलकटर की भूमिका न निभाकर जो पार्टी सत्ता में है, उसके जिला अध्यक्ष की भूमिका निभाते हैं और जो भी उनकी राज्य सरकार के विरोधी सदस्य हैं, उन्हें अनावश्यक रूप से मीटिंग्स में डिस्टर्ब किया जाता है। सदन में मैंने एक बार एक सप्लीमेंटरी प्रश्न पूछा था, जिस पर माननीय प्रधान मंत्री जी ने सिर हिलाकर अपनी स्वीकृति दी थी और माननीय मंत्री जी ने आश्वासन दिया था कि हम इसे गंभीरता से लेंगे। लेकिन आज तक केन्द्र की तरफ से कोई निर्देश नहीं दिया गया। मैं आपके माध्यम से सरकार से मांग करता हूं कि सुनश्िचत रोजगार को जो पैसा है, उसे खर्च करने की सही व्यवस्था की जाए। यहां मंत्री जी बैठे हुए हैं, आप उन्हें कहिये कि वे इस पर कुछ कहें। चूंकि यह संसद सदस्यों के अधिकार का मामला है, आपने हमें अधिकार दिये हैं और बिहार में हमें उन अधिकारों से वंचित किया जा रहा है, संसद सदस्यों को वहां अपमानित किया जा रहा है। इसलिए हम आपसे जानना चाहते हैं कि इस मामले में मंत्री जी कया करने जा रहे हैं, कलकटर्स को कया निर्देश देने जा रहे हैं? संसद सदस्यों की इसमें कया भूमिका होगी, वह नश्िचत की जाए। माननीय मंत्री जी इस पर जवाब दें ताकि हम लोग संतुष्ट हो सकें। शायद मंत्री जी बोलना चाहते हैं।

">SHRI RAM NAIK:">सभापति जी, यह विषय इसके पहले भी यहां दो-तीन दफा उठाया गया था और बिहार के बारे में सांसदों की विशेष शिकायतें हैं। इसके बारे में प्रोग्राम इम्पलीमेन्टेशन मनिस्टर के नाते मैंने यह तय किया है कि मैं अगले महीने बिहार में जाऊंगा और वहां सभी एम.पीज. तथा कलकटर्स के साथ मीटिंग्स करूंगा तथा इस बारे में जो भी शिकायतें हैं उन्हें इनडविजुअली सॉर्ट आउट करने की कोशिश करूंगा। अगले महीने ही मैं यह मीटिंग करूंगा और इन शिकायतों को दूर करने की कोशिश करूंगा। ... (व्यवधान) श्री वीरेन्द्र सिंह (मिर्जापुर): सभापति महोदय, सुनश्िचत रोजगार योजना का पैसा ... (व्यवधान) सभापति महोदय : वीरेन्द्र सिंह जी, आप बैठिये।
... (व्यवधान) श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति जी, हमने जो कहा था कि माननीय मंत्री जी ... (व्यवधान) सभापति महोदय : आप बोल चुके हैं, अब आप बैठिये। श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति जी, माननीय मंत्री जी ने अपने उत्तर में जिस चीज को छोड़ दिया है, हम वह याद दिलाने जा रहे हैं। ... (व्यवधान)
13.00 hrs. MR. CHAIRMAN : Nothing will go on record except the version of Shri Mitrasen Yadav. (Interruptions)* _____________________________________________________________________________ * Not Record श्री प्रभुनाथ सिंह (महाराजगंज): सभापति महोदय, माननीय मंत्री जी ने अपने बोलने में जो छोड़ दिया है, उसे मैं याद कराने जा रहा हूं। ... (व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: I have already called Shri Mitrasen Yadav to speak. श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति महोदय, मैं माननीय मंत्री जी को याद कराना चाहता हूं कि छपरा का कलैकटर जो मीटिंग में तय हुआ है, उसके विपरीत काम कर रहा है, उसके बारे में मंत्री महोदय ने कुछ नहीं कहा है। ... (व्यवधान)
MR. CHAIRMAN: Do not force the Minister to respond immediately. श्री प्रभुनाथ सिंह : सभापति महोदय, मंत्री महोदय उठ गए हैं वे मेरी इस बात का जवाब देना चाहते हैं। ... (व्यवधान) सभापति महोदय, जैसा मैने कहा कि मैं वहां जा रहा हूं और बिहार के सभी सांसदों को वहां बुलाऊंगा और एक रास्ता निकालने की कोशिश कर रहा हूं और जल्दी से जल्दी रास्ता निकालूंगा। ... (व्यवधान)