Lok Sabha Debates
Need To Open Sports Training Centres At Block Levels In Rural Areas And Develop ... on 15 March, 2005
Title: Need to open sports training centres at Block levels in rural areas and develop sports grounds to mini stadia.
श्री गणेश सिंह (सतना) : महोदय, अन्तर्राष्ट्रीय जगत में वभिन्न खेलों में हमारे देश की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है। मेरा मानना है कि हमारे देश की इतनी बड़ी आबादी में अच्छे खिलाड़ियों की कमी का कारण यह है कि अच्छे खिलाड़ियों की तलाश और उनके प्रशिक्षण की कमी है। देश की लगभग ७५ प्रतिशत आबादी गांवों में रहती है, लेकिन यह देखने में आता है कि हमारे अधिकांश खिलाड़ी शहरी पृष्ठभूमि वाले हैं।
महोदय, गावों में खेल प्रतिभाओं की भरमार है, लेकिन आवश्यकता है उनकी पहचान करने और उन्हें प्रशिक्षण की व्यवस्था दिए जाने की। इसके लिए देश के प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर खेल प्रशिक्षण केंद्र खोले जाने चाहिए। महोदय, मेरे निर्वाचन क्षेत्र सतना में रैगांव, कोठी, रहिकवारा, सिंहपुर, कोटर, खम्हरिया, मैहर, भीष्मपुर और छिवारा, जसो, वेला , रामनगर आदि गांवों के खेल मैदानों को मिनी स्टेडियम बनाने की स्वीकृति दी जानी चाहिए।