Lok Sabha Debates
Need To Extend The Route Of Proposed €˜Palace On Wheels’ (Howrah To Allahabad) ... on 27 November, 2006
> Title: Need to extend the route of Proposed ‘Palace on Wheels’ (Howrah to Allahabad) upto Bharwari and upgrade the status of Bharwari railway station.
श्री शैलेन्द्र कुमार (चायल) : महोदय, मेरा संसदीय क्षेत्र कौशाम्भी, उत्तर प्रदेश बौद्ध स्थल के रूप में जाना जाता है। यहां पर गौतम बुद्ध ने १२ वर्ष तक वास किया था। अत: इस क्षेत्र की बहुत महानता है। देशी और विदेशी सैलानी एक साथ गया, वाराणीस और कौशाम्भी का एक साथ भ्रमण करते हैं, लेकिन यात्रा के उचित साधन न होने के कारण देशी और विदेशी सैलानीयों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
अत: मेरा सरकार से अनुरोध है कि पैलेस ऑन व्हील लक्ज़री ट्रेन जो कि हावड़ा से इलाहाबाद तक चलायी जानी है। उसे भटवारी तक किया जाये और भटवारी स्टेशन का पुनर्निर्माण कर इसे बढ़ा दिया जाये तथा वहां पर रेलवे गेस्ट हाउस और फूड प्लाजा खोला जाये एवं जो अन्य गाड़ियां वहां से गुजरती हैं उनका भी ठहराव भटवारी में किया जाये।