Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Need To Check Female Infanticide With A View To Maintain Sex Ration In The Country. on 2 May, 2012

> Title: Need to check female infanticide with a view to maintain sex ration in the country.

श्री पन्ना लाल पुनिया (बाराबंकी):सभापति महोदय, मैं आपका आभारी हूं कि आपने मुझे एक अत्यंत महत्वपूर्ण वि­ाय पर बोलने का अवसर दिया। आज पूरा देश जनसंख्या और जनसंख्या में पुरू­ा एवं महिलाओं के अनुपात को लेकर चिन्तित है। हाल में की गई जनगणना व­ाऩ 2011 में एक हजार पुरू­ााो पर केवल 940 महिलाएं हैं। यह अनुपात अत्यंत गंभीर है। इससे भी चौकाने वाला तथ्य यह है कि जीरो से छ: व­ाऩ तक की आयु में लिंग अनुपात एक हजार बालकों के बदले केवल 914 बालिकाएं हैं। व­ाऩ 1950 में इन बालिकाओं की संख्या 914 की जगह 976 थी। यह आंकड़ा व्यस्क अनुपात से काफी कम है। राज्यवार आंकड़ों पर नजर डालें तो पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महारा­ट्र में प्रति एक हजार बालकों के लिए नौ सौ से भी कम बालिकाओं का अनुपात है। यह घोर चिन्ता का वि­ाय है। पूरे समाज को लालच से ऊपर उठ कर सभी डॉक्टरों को इस प्रवृति को रोकने के प्रयास में भागीदारी करनी चाहिए। इससे यह सीधा प्रतीत होता है कि कन्या भ्रुण हत्या पूरे देश भर में हो रही है। भारत के पड़ौसी देशों में पुरू­ााो एवं महिलाओं का अनुपात भी हमसे बेहतर है। बंग्लादेश में एक हजार पुरू­ााो पर 978 महिलाएं, पाकिस्तान में एक हजार पुरू­ााो पर 943 महिलाएं, श्रीलंका में एक हजार पुरू­ााो पर 1034 महिलाएं हैं।

         

13.00 hrs.   चीन में एक हजार पुरु­ााो पर 926 महिलाएं हैं।

          अतः मैं आपके माध्यम से अनुरोध करना चाहूंगा कि महिलाओं और पुरु­ााो की जन्म दर को बराबर रखे जाने की आवश्यकता है। कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए वर्तमान कानून में संशोधन कर सख्ती से कार्रवाई करने की आवश्यकता है।

   

SHRIMATI BOTCHA JHANSI LAKSHMI (VIZIANAGARAM): Mr. Chairman, Sir, I am also associating with Shri P.L. Punia  on the issue of  maintaining the population male-female sex ratio in the country.