Lok Sabha Debates
Need To Develop Munghyr In Bihar As A Tourist Resort. on 7 December, 1999
Title: Need to develop Munghyr in Bihar as a tourist resort. श्री ब्रहमानन्द मंडल (मुंगेर) : उपाध्यक्ष महोदय, मुंगेर संसदीय क्षेत्र का मुख्यालय है। यह जिला और कमिश्नरी मुख्यालय भी है। मुंगेर एक प्राचीनकालीन एवं मध्यकालीन नगर है। मुंगेर में पर्यटन के दृष्िटकोण से अनेक राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थल हैं। रामायणकालीन श्रगि ऋषि कुंड, सीता कुंड है। वहां गर्म पानी का झरना है। सीता चरण मध्य गंगा की धारा में स्िथत है। वहां महाभारतकालीन भीम बांध है। वहां गर्म पानी का झरना होने की वजह से काफी लोग जाते हैं। वहां महाभारतकालीन कर्ण चौड़ा भी है। वह आधुनिक काल का योगाश्रम है। इसे गंगा दर्शन कहा गया है। हजारों विदेशी लोग योगाश्रम में आते हैं और उपरोकत पर्यटन स्थलों का आनन्द लेते हैं। नौशकित में एक चंडी स्थान है। यह गंगा किनारे स्िथत है। हजारों लोग यहां अपनी इच्छा पूर्ित के लिए पूजा करने आते हैं और कष्टहरणी घाट पर स्नान करते हैं। मध्यकालीन मीरकासिम का किला है। इसके साथ अनेक जिले हैं और आसपास दर्शनीय स्थल है लेकिन सभी स्थल जर्जर और अर्थ अभाव के कारण नष्ट होने की स्िथति में है। मुंगेर जो महाभारतकालीन काल में अंग देश के नाम से विश्वविख्यात था, आजादी के बाद ासोन्मुख होता गया है। इस पर पर्यटन केन्द्र की दृष्िट से ध्यान नहीं दिया गया है। मै पर्यटन मंत्री से मांग करता हूं कि मुंगेर को राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय दृष्िटकोण से अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन केन्द्र घोषित किया जाए।