Legal Document View

Unlock Advanced Research with PRISMAI

- Know your Kanoon - Doc Gen Hub - Counter Argument - Case Predict AI - Talk with IK Doc - ...
Upgrade to Premium
[Cites 0, Cited by 0]

Lok Sabha Debates

Regarding Relief And Rehabilitation Measures In Flood Affected Areas In ... on 22 August, 2006

an> Title : Regarding relief and rehabilitation measures in flood affected areas in Gujarat. श्री मधुसूदन मिस्त्री : अध्यक्ष महोदय, नार्थ गुजरात, दक्षिण गुजरात और सेंट्रल गुजरात यानी सारे गुजरात में इस समय बाढ़ का प्रकोप जारी है। आज गुजरात में बाढ़ से गांव के गांव और शहर के शहर त्रस्त हैं। गुजरात में जो बारिश हुई, उसकी वजह से बाढ़ आई, लेकिन मैं कहना चाहूंगा कि यह मैनमेड डिसास्टर भी है। वहां के बांधों में जब पानी ज्यादा आ गया तो, उसे समय पर रिलीज करना चाहिए था। लेकिन गुजरात सरकार के अधिकारियों ने समय पर वह रिलीज नहीं किया और न ही इसके बारे में लोगों को कोई सूचना दी। इसका परिणाम यह हुआ कि जब इन बांधों से पानी छोड़ा गया तो सूरत, अहमदाबाद आदि इलाकों में पानी आ गया। इसकी वजह से कई गांव बह गए। केन्द्र सरकार ने गुजरात सरकार को ५०० करोड़ रुपए की सहायता राशि दी है। इससे पहले भी प्रदेश सरकार को ५०० करोड़ रुपए की सहायता राशि दी गई थी, लेकिन उसका हिसाब आज तक प्रदेश सरकार ने नहीं दिया है। यह जो सहायता राशि प्रदेश सरकार को उपलब्ध कराई गई है, उसका आज के दिन तक कैश डोल गुजरात के लोगों को नहीं पहुंचा है। मेरे खुद के इलाके में सर्वे नहीं हुआ है। वहां पर लोग एक हफ्ते से परेशान हैं।…( व्यवधान)  SHRI HARIN PATHAK : The Gujarat Government is doing its best.… (Interruptions) अध्यक्ष महोदय : आप बैठ जाएं, आपकी बात पूरी हो गई है।

13.00 hrs. श्री मधुसूदन मिस्त्री : अध्यक्ष जी, नैशनल डिजास्टर मैनेजमेंट अथॉरिटी की ओर से इसकी इंक्वायरी की जाए। धन्यवाद। MR. SPEAKER:  Now, Shri Kashiram Rana.

… (Interruptions)

MR. SPEAKER:  Can you speak at any time you like?  Will you take your seat or not? 

… (Interruptions)

MR. SPEAKER:  Can anybody stand up and say whatever he likes?

… (Interruptions)

MR. SPEAKER:  It is disgusting behaviour. 

… (Interruptions)

MR. SPEAKER:  About 76 Members have given notice to raise their matter.

            Now, Shri Kashiram Rana.